आयुष शर्मा का राहुलिया भाई कैरेक्टर, अंतिम के शानदार पोस्टर हुआ रिलीज!

By Filmibeat Desk

'अंतिम' का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों और प्रशंसकों को एक्शन-फ्लिक के निर्माताओं द्वारा एक ओर ट्रीट दे दी गई है! अंतिम के निर्माताओं ने फिल्म का एक पोस्टर जारी किया है और यह देखने लायक है। फिल्म के मुख्य अभिनेताओं में से एक, आयुष शर्मा, लॉन्च किए गए पोस्टर का मुख्य आकर्षण है जहां वह अपने परफ़ेक्ट फिसिक और खतरनाक लुक में नज़र आ रहे हैं। पोस्टर में आयुष की बैड बॉय बॉडी लैंग्वेज और डरावने भाव से उनके किरदार की एक झलक देखने मिल रही है।

पोस्टर राहुलिया भाई के करैक्टर की एक झलक है और विनाशकारी पीड़ा के साथ-साथ वह दर्द जो वह अपने भीतर समाये हुए है, वह साफ़ देखा जा सकता है। आयुष पोस्टर के फॉरफ्रंट में नज़र आ रहे है,

aayush sharma, antim, आयुष शर्मा, अंतिम

उनकी आँखों में एक शातिर नज़र और हाथ में एक बंदूक है, जबकि पृष्ठभूमि में फर्श पर लाशें पड़ी हैं। अराजकता और विनाश के एक दृश्य के बीच, यह राहुलिया भाई के व्यक्तित्व का प्रतीक है।

फिल्म एक थिएट्रिकल रिलीज होगी और 26 नवंबर, 2021 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना द्वारा अभिनीत, 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित है, सलमा खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है।

सलमान खान इसके अलावा फिल्म टाइगर 3 को लेकर काफी बिजी हैं। लेकिन इस वक्त वो बिग बॉस कर रहे हैं। उनको काफी पसंद किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X