आयुष शर्मा और अर्पिता खान की शादी को पूरे हुए 10 साल, देर रात पत्नी को दिया ये खूबसूरत सरप्राइज, देंखें PHOTOS

Aayush Sharma

Aayush Sharma and Arpita khan completed 10 year of wedding: बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा भले ही ज्यादा फिल्मों में नजर ना आए हों, लेकिन फिर भी फैन्स उनकी एक्टिंग और उनकी पर्सनालिटी की तारीफ करते हैं।

बता दें कि आयुष शर्मा ने सालमान खान की बहन अर्पिता खान से साल 2014 में शादी की थी। वहीं अब दोनों शादी की 10वीं सालगिरह मना रहे हैं।

शादी के पूरे हुए 10 साल
वहीं बता दें कि दोनों की शादी को हुए 10 साल हो चुके हैं और अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाने के लिए आयुष शर्मा बेहद ही एक्साइटेड दिखे। हाल ही में आयुष शर्मा ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आयुष शर्मा ने वाइफ अर्पिता खान को देर रात एक खूबसूरत सरप्राइज दिया है। दरअसल आयुष शर्मा ने पत्नी के लिए एक खूबसूरत पार्टी अरेंज की है।

आयुष ने दिया आर्पिता को सरप्राइज
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि छत पर एनिवर्सरी का बोर्ड लगा है। फूलों की सजावट और खूबसूरत केक भी देखने को मिल रहा है। इस सरप्राइज को देख अर्पिता खान खुशी से फूले नहीं समाईं। वहीं आयुष शर्मा भी वाइफ को किस करते नजर आ रहे हैं तो कभी वह फैमिली फोटो खिंचवाते दिख रहे हैं।

इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही आयुष शर्मा कैप्शन में लिखते हैं- 'मुबारक हो अर्पिता खान हमारी शादी को सफल 10 साल हो चुके हैं। अगर मैं आपको कुछ दे सकता तो मेरे पागलपन को संभालने के लिए मैं आपको सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करता सालगिरह मुबारक हो'

फैन्स और सितारों ने दीं बधाइयां
बता दें कि इन खूबसूरत तस्वीरों पर यूजर्स और स्टार्स के भी जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक्टर नील नितिन मुकेश ने कमेंट कर दोनों को बधाई दी। वहीं सुनील ग्रोवर, सलीम खान समेत तमाम लोगों ने दोनों को जमकर बधाइयां दीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X