डर को नयी परिभाषा देगी आत्मा- सुपर्ण वर्मा

निर्देशक सुपर्ण वर्मा अपनी आने वाली फिल्म आत्मा को लेकर काफी उत्साहित हैं। दर्शकों से वादा करते हुए सुपर्ण कहते हैं कि आत्मा फिल्म दर्शकों को उनके गहरे डर से बांधकर रखेगी। ये अब तक की सभी हॉरर फिल्मों से अलग होगी। सुपर्ण वर्मा ने कहा कि वो आत्मा फिल्म से कोई नया एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहते बल्कि वो आत्मा डर को एक नयी परिभाषा देना चाहते हैं। हॉरर फिल्मों के लिए एक नया स्टैंडर्ट बनाना चाहते हैं। सुपर्ण वर्मा ने कहा कि वो बतौर दर्शक या बतौर निर्माता किसी भी चीज के लिए खुद को दोषी नहीं बनाना चाहते हैं।

bipasha basu

सुपर्ण वर्मा ने कहा "मैं आत्मा से कोई एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहता हूं। बल्कि इसके जरिये हॉरर को नयी तरीके से परिभाषित करना चाहता हूं। मैं एक ऐसी फिल्म बनाना चाहता हूं जिसे देखकर बतौर दर्शक या बतौर निर्माता मुझे किसी चीज को लेकर दुख हो। आत्मा अभी तक की नॉर्मल हॉरर फिल्में देखने वालों के लिए एक ब्रेक होगा। अब तक की हॉरर फिल्मों में एक डरावना घर होता है, एक भटकती हुई आत्मा होती थी जो कि हम कई बार देख चुके हैं। इसमें नया क्या है। दर्शक इंतजार कर रहे हैं कि उन्हें कुछ नया देखने को मिले। दर्शक इंटरनेशनल लेवल के हॉरर फिल्मों को देखना चाहते हैं। मुझे यकीन है कि ये अब तक की हॉरर फिल्मों में सबसे बेस्ट फिल्म होगी।"

आत्मा फिल्म में बिपाशा बासु मेन लीड रोल में हैं। बिपाशा बासु एक सिंगल मदरहैं और नवाजुद्दीन सिद्दीकी उनका पति। जो कि मरने के बाद अपनी बेटी को लेने के लिए आता है। फिल्म एक सुपरनैचुरल ड्रामा है जो कि हकीकत से जुड़ी हुई है। माता पिता एक बहुत ही बुरे दौर से गुजर रहे हैं और उनकी बेटी इसके बीच में फंसी है। आत्मा फिल्म में शेरनाज पटेल और डोयर धवन भी सपोर्टिंग रोल में होंगे। आत्मा फिल्म 22 मार्च को रिलीज होगी। सुपर्ण वर्मा ने कहा "ये लोगों के सबसे पसंदीदा टॉपिक है। आजकल हॉरर की बहुत डिमांड है। अक्सर ए लिस्ट के स्टार्स हॉरर फिल्मों में काम करना पसंद नहीं करते लेकिन मुझे समझ नहीं आता क्यों? मुझे लगता है कि हॉरर में बहुत कुछ नया करने को है। ये सिर्फ भूत से जुडा़ नहीं है बल्कि ये आपके डर के अहसास से जुड़ा हुआ है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X