आत्मा में नवाजुद्दीन वेस्ट हैं- दर्शकों का रिव्यू
निखिल जिन्होंने आत्मा देखी है का कहना है कि "फिल्म में बिपाशा इतना चिल्ला रही थीं कि समझ ही नहीं आया कि वो भूत को देखकर चिल्ला रही थीं या फिर इसलिए चिल्ला रही थीं कि उनके को-स्टार नवाजुद्दीन सिद्दिकी जी थे।" ओमर जी का कहना है "बिपाशा बासु फिल्म में बेहतरीन थीं लेकिन नवाजुद्दीन सिद्दिकी बिल्कुल वेस्ट थे। फिल्म में बहुत की कम सीन्स थे जो कि डरावने थे और साथ ही फिल्म की कहानी में कुछ भी सस्पेंस नहीं था। सबकुछ पहले ही पता चल जाता है। फिल्म बहुत ही औसत है।" गियाना खोलकर ने कहा "फिल्म के स्क्रीनप्ले में कुछ कमजोर पहलू हैं लेकिन निर्देशक ने काफी अच्छा निर्देशन किया है। आत्मा के कुछ सीन्स बहत ही डरावने हैं।"
सुपर्ण वर्मा के निर्दशन में बनी फिल्म आत्मा ने पहले ही दिन अभी तक कुल 1.8 करोड़ की कमाई की है। फिल्म के पास अभी भी दो दिन हैं बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिेए। आत्मा फिल्म का कलेक्शन कम होने की एक वजह ये भी है कि पिछले ही हफ्ते अरशद वारसी और बोमन इरानी की फिल्म जॉली एलएलबी रिलीज हुई है जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अब देखना ये है कि इन दो दिनों में आत्मा का बिजनेस कितना बढ़ता है।


Click it and Unblock the Notifications












