कुछ काम नहीं तो देखें आत्मा- ट्विटर रिव्यू

बिपाशा बासु और नवाजुद्दीन सिद्द्की अभिनीत फिल्म आत्मा अपनी रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स् ऑफिस पर गिरती हुई नज़र आई। फिल्म को देखने से पहले लोगों में फिल्म को लेकर जितनी उत्सुकता थी फिल्म देखने के बाद दर्शक उतने ही निराश नज़र आए। फिल्म में अगर कुछ देखने लायक है तो वो हैं बिपाशा बासु जो कि एक बच्ची की मां बनने के बावजूद फिल्म में काफी हॉट दिखी हैं। फिल्म में बिपाशा बासु ने बेहतरीन एक्टिंग की है साथ ही फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी की भी एक्टिंग काफी अच्छी है। लेकिन फिल्म में कमी है तो स्क्रिप्ट और स्क्रिप्ट पर निर्देशक की पकड़ की। फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत ही ढ़ीली ढ़ाली है और साथ ही फिल्म एक दो छो़ड़ सीन्स को छोड़कर कोई भी अच्छा हॉरर सीन नहीं हैं।

आत्मा फिल्म को देखने के बाद लोगों ने फिल्म को लेकर मिले जुले कमेंट्स दिये हैं। अनुभव सक्सेना ने ट्वीट किया है "आत्मा फिल्म बहुत अच्छी फिल्म है। बहुत ही शार्फ और क्रिस्प स्टोरी है। आत्मा टीम को बहुत बहुत बधाई हो। नवाजुद्दीन सिद्दिकी लोगों को खुद से नफरत करने पर मजबूर कर देते हैं और बिपाशा फिल्म में काफी नैचुरल नजर आई हैं।" अभिजीत गुप्ता ने लिखा आत्मा फिल्म तो "अलग है। नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने फिल्म को एक बहुत ही डिफरेंट लुक दिया है। उनका हॉरर और थ्रिलर का प्रेसेंटेशन बेहतरीन है। आरजे आदिति ने लिखा है आत्मा में देखने लायक कुछ नहीं है।" अर्चना ने ट्वीट किया है "अगर आप जॉबलेस हैं और अपना पैसा वेस्ट करना चाहते हैं तो सिनेमाहॉल जाकर आत्मा फिल्म देखें।"

Aatma

कमार आर खान ने ट्वीट किया है किस टू बिपाशा बासु को। आत्मा में उन्होंने बहुत ही अग और बेहतरीन एक्टिंग की है। ये बहुत ही अलग और हॉरर है। कुल मिलाकर फिल्म को लोगों ने भी मिले जुले रिव्यू दिये हैं। अब देखना है कि आने वाले वीकेंड पर आत्मा फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X