जॉली एलएलबी की वजह से फ्लॉप हो सकती है आत्मा

बिपाशा बासु और नवाजुद्दीन सिदिकी की फिल्म आत्मा को बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बेकार ओपनिंग मिली है। फिल्म में बिपाशा बासु ने जानदार एक्टिंग की है साथ ही नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने भी काफी अच्छी परफॉर्मेंस दी है लेकिन फिल्म की कहानी बहुत कमजोर है और इसी वजह से फिल्म को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। हालांकि ये सिर्फ एक वजह नहीं है आत्मा फिल्म के फ्लॉप होने की बल्कि इसके अलावा अरशद वारसी और बोमन इरानी की पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म जॉली एलएलबी भी बॉक्स ऑफिस पर लगातार अभी तक अच्छी पकड़ बनाए हुए है और इसी वजह से आत्मा फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी कमजोर होता जा रहा है।

जॉली एलएलबी में अरशद वारसी और बोमन इरानी मुख्य भूमिका में हैं और दोनों ने फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग की है और लोगों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद भी आ रही है। फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया है। आत्मा फिल्म में बिपाशा बासु की एक्टिंग को काफी सराहना मिल रही है। फिल्म की कहानी कमजोर होने की वजह से लोगों को फिल्म में कुछ भी हॉरर जैसा नहीं लगा। हालाकि कुछ लोगों को फिल्म बहुत ही अच्छी लगी है और साथ ही कुछ का कहना है कि फिल्म में बिपाशा बासु ने अलग हटकर एक्टिंग की है और फिल्म काफी हॉरर है। आत्मा में मुख्य भूमिका निभाने वाली नन्हीं स्टार डोयेल को भी लोगों ने काफी पसंद किया है।

आत्मा फिल्म अगर फ्लॉप होती है तो इसकी वजह जॉली एलएलबी भी हो सकती है क्योंकि जॉली एलएलबी अभी तक लोगों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि फिल्म कॉमेडी नहीं बल्कि काफी सीरियस टॉपिक पर बेस्ड है लेकिन फिल्म में अरशद वारसी पर कई ऐसे सीन शूट किये गये हैं जो कि काफी फनी भी हैं। फिल्हाल अभी आत्मा फिल्म के हिट या फ्लॉप होने का पता इस वीकेंड ही चलेगा। तो इंतजार कीजिये बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट का।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X