बिपाशा को अजमेर शरीफ खींच लायी आत्मा
बॉलीवुड बेब बिपाशा बसु को उनकी फिल्म आत्मा अजमेर शरीफ में स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह तक खींच लायी। जी हां बिपाशा को कहीं न कहीं लग रहा है कि यह फिल्म उनके करियर के लिये निर्णायक भूमिका निभायेगी, लिहाजा आत्मा के प्रोमोशन के लिये उनकी रातों की नींद छिन गई है।
22 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म की सफलता के लिये दुआ मांगने बिपाशा बसु निर्देशक सुपर्ण वर्मा के साथ अजेमर पहुंचीं। इससे पहले ये दो जयपुर में थे, जहां दोनों ने फिल्म का प्रदेमोशन किया। इसके अलावा बिपाशा भूतों का किला कहे जाने वाले भानगढ़ किले को भी देखने गईं।
प्रोमोशनल टूर के दौरान मीडिया से बातचीत में बिपाशा ने कहा कि आत्मा की वजह से उनकी रातों की नींद और दिन का चैन छिन गया है। यही नहीं आत्मा के प्रोमोशन के लिये हॉन्टेड स्थानों का दौरा करने में भी उन्हें डर लग रहा है। इसी डर के मारे वो रात को सो नहीं पाती हैं। उन्होंने कहा, "फिल्म आत्मा इतनी डारावनी फिल्म है कि मैं खुद इसके सीन सोच-सोच कर डर जाती हूं। ऊपर से डरावनी जगहों पर जाने के कारण मुझे रात को नींद नहीं आती। सच पूछिए तो मैं खुद इस समय बहुत डरी हुई हूं।"
राज, राज 3 के बाद बिपाशा अब आगे हॉरर मूवी करने के मूड में नहीं थीं, लेकिन जब सुपर्ण वर्मा ने आत्मा की स्क्रिप्ट सुनायी तो वो खुद को रोक नहीं सकीं। उन्होंने कहा कि कि सुपर्ण काफी अच्छे निर्देशक हैं, उनके साथ काम करके बहुत मजा आया।


Click it and Unblock the Notifications











