बोले रोहित..'आता माझी सटकली' करीना के दिमाग की उपज है..
'आता माझी सटकली' करीना के दिमाग की उपज है..
रोहित ने फिल्म के प्रचार कार्यक्रम के मौके पर संवाददाताओं को बताया, "यह उनका आइडिया था। वह फिल्म में यो यो का गाना चाहती थीं। इसलिए हमने ऐसा किया।"
'आता माझी सटकली' में अजय देवगन, करीना कपूर और यो यो हनी सिंह पुलिस की वर्दी में ढेर सारे बच्चों के साथ थिरकते नजर आते हैं। करीना ने कहा, "मैं हनी सिंह की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और मैं खुश हूं कि उन्होंने एक गाना दिया और 'सिंघम रिटनर्स' से बेहतर फिल्म क्या होती।"
फिल्म की सफलता को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त अजय देवगन ने अपनी इस फिल्म को देश को समर्पित किया है। अजय देवगन का कहना है कि इस फिल्म के जरिये लोगों के अंदर भ्रष्टाचार से लड़ने की प्रेरणा मिलेगी। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/M3KqzpP6Ej0?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












