आस्था मां ने लगाए सीमा हैदर पर गंभीर आरोप, बोलीं- पहलगाम तो ट्रेलर था उसका असली मकसद कुछ और है...

Seema Haider-Sachin Meena: सीमा हैदर जब से भारत आई हैं तब से वह आए दिनों सुर्खियों में बनी रहती हैं। सीमा हैदर ने अपने कई इंस्टाग्राम एकाउंट बना लिए हैं और यूट्यूब पर भी वह छाई रहती हैं। वह लगातार वीडियो बनाकर जमकर पॉपुलेरिटी तो हांसिल कर ही रही हैं साथ ही में वह जमकर पैसा भी छाप रही हैं, लेकिन सीमा हैदर की मुश्किलें तब बढ़ीं जब आतंकियों ने पहलगाम पर हमला किया। कई मासूमों की जान गईं।
सीमा हैदर की बढ़ीं मुश्किलें
वहीं इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी इलाकों पर हमला लिया। जिसके बाद से दोनों ही देशों के रिश्ते बिगड़ गए। देश में ऐसे हालात देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया की सभी पाकिस्तानियों को उनके देश भेजा जाएगा। जहां लगभग अब हिंदुस्तान से कई पाकिस्तानी अपने देश रवाना हो चुके हैं। वहीं पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर भारत छोड़कर ही नहीं जाना चाहती हैं।
भारत छोड़कर नहीं जाएंगी सीमा
सीमा हैदर ने रट लगा रखी है कि वह यह देश नहीं छोड़ेंगी। सीमा हैदर के इन दिनों कई लगातार वीडियो आ रहे हैं वह कहती हैं कि वह जान दे देंगी लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएगी। पाकिस्तान से सीमा हैदर की बहन ने सीमा हैदर के लिए एक मैसेज भी भिजवाया था उन्होंने कहा कि वहां के हालात ठीक नहीं है अच्छा रहेगा कि तुम अपने देश लौट आओ, लेकिन फिर भी सीमा हैदर टस से मस नहीं हो रही हैं।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर टैप करें- सीमा हैदर झूठी है आतंकवादी है, आस्था मां ने लगाए आरोप
पहलगाम हमले के बाद सीमा हैदर पर लगे आरोप
ऐसे में कई लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि हो सकता है कि सीमा हैदर जसूस हों या पाकिस्तानी सेना के लिए काम करती हों, जहां एक तरफ लोगों का कहना है कि सीमा को जल्द से जल्द पाकिस्तान भेजना चाहिए वहीं सीमा हैदर के वकील एपी सिंह सीमा को भारत में रोकने के कई पैंतरे अपना रहे हैं।
सीमा हैदर बोलती है झूठ
ऐसे में अब साध्वी और कथावाचक अस्था मां ने भी सीमा हैदर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आस्था मां का कहना है कि सीमा हैदर एक नंबर की झूठी महिला है। वह झूठ बोलकर भारत में रह रही है। भारत को बिना देर किए उसे पाकिस्तान भेज देना चाहिए।
नशे में रहती है सीमा हैदर
आस्था मां यहीं नहीं रुकीं एक इंटरव्यू में वह सीमा हैदर पर जमकर बरसती नजर आईं। आस्था मां ने कहा- सीमा हैदर नचनिया है। वह अवैध तरीके से भारत में घुसी है। वह हिंदू बनने का धर्म कार्ड खेल रही है। सीमा हैदर नशे में रहती है। आस्था मां कहती हैं कि- सीमा हैदर तुम्हें मैं पाकिस्तानी बॉर्डर पर छोड़कर आऊंगी।
पहलगाम ट्रेलर था सीमा का मकसद कुछ और है...
इतना ही नहीं आस्था मां ने सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी और सीमा की हाल ही में हुई बेटी पर भी सवाल खड़े किए हैं। आस्था मां कहती हैं कि सीमा हैदर ने 9 महीने का खेल खेला है। वह कोई प्रेग्नेंट नहीं थी। उसने अपने पेट पर कपड़ा बांधा हुआ था। सीमा हैदर आतंकवादी है। वह एक ही मकसद से आई है। सीमा राम मंदिर को उड़वाना चाहती है। पहलगाम में जो हुआ वो तो ट्रेलर था। अभी इसका टारगेट कुछ और है। आस्था मां कहती हैं कि सीमा हैदर को ट्रेन करके भेजा गया है। इसका पूरा शरीर कटा हुआ है।
अवैध रूप से भारत में रह रही हैं सीमा हैदर
आपको बता दें कि सीमा हैदर साल 2023 में नेपाल के रास्ते से भारत आई थीं। सीमा हैदर का कहना है कि उन्होंने सचिन मीणा से काठमांडू में शादी की थी। उसके बाद सचिन मीणा के घरवालों ने भी सीमा हैदर की दोबारा सचिन से शादी करवाई। सीमा हैदर भारत अकेली नहीं आई थीं। सीमा हैदर भारत अपने चार बच्चों को भी लेकर आई थीं। सीमा हैदर के पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं है, लेकिन फिर भी सीमा हैदर इतने लंबे समय से भारत में रह रही है। ऐसे में लोगों का कहना है कि सीमा हैदर की जांच करवाई जाए और उन्हें उनके बच्चों के साथ पाकिस्तान भेज दिया जाए।


Click it and Unblock the Notifications