लॉकडाउन के बीच कंगना रनौत ने लिखी कविता- अपनी आवाज में खूबसूरत वीडियो किया रिलीज- VIDEO
मनाली में अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में वक्त गुजार रही एक्ट्रेस कंगना रनौत एक खूबसूरत कविता के साथ फैंस को सरप्राइज दिया है। कंगना ने अपनी लिखी एक कविता रिलीज की है। कविता का शीर्षक है- आसमान। इसे खुद कंगना ने आवाज दी है और डाइरेक्ट किया है। गाने के बोल और वीडियो बेहद खूबसूरत है। यह मुख्य तौर पर प्यार और प्रकृति पर आधारित है।
अभिनय, निर्देशन, प्रोडक्शन के बाद कंगना रनौत की यह पहल फैंस का दिल जीत रही है। कंगना की टीम ने इस कविता के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- Kangana Ranaut reveals another treasure from her innumerable talents. आसमान was been penned and directed by her, and is truly food for thought in these testing times.

कोई शक नहीं कि लॉकडाउन का सही सदुपयोग कर रही हैं। हाल ही में सलमान खान ने भी अपने द्वारा निर्देशित दो गाने रिलीज किये हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं, कुछ कलाकार फिटनेस पर, तो कुछ परिवार के साथ कूकिंग में वक्त गुजार रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications