सलमान खान ने फुटपाथ पर दौड़ाई थी कार, पुलिस ने पकड़ लिया.. मशहूर एक्टर का खुलासा!

aasif sheikh salman khan

Salman Khan Footpath Driving- मेगास्टार सलमान खान को लेकर मशहूर है कि अक्सर विवादों से उनका नाता रहता है। इस वक्त लॉरेंस बिश्नोई गैंग के द्वारा मिल रही धमकियों को लेकर खबरों का हिस्सा है।

सभी जानते हैं कि सलमान खान पर एक आरोप एक केस हिट एंड रन वाला भी चला था जिसपर आरोप लगे थे कि उन्होने फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी थी। लेकिन अब सलमान खान के करीबी दोस्त और मशहूर एक्टर ने एक खुलासा करते हुए एक किस्सा बताया है।

उन्होने बताया कि कैसे सलमान खान फुटपाथ पर गाड़ी चला रहे थे। हालांकि ये वो किस्सा नहीं है जिसमें लोगों की मौत हुई थी। सलमान खान मस्ती कर रहे थे और इस दौरान पुलिसवाले ने रोक भी लिया था। हम बात कर रहे हैं भाबी जी घर पर हैं फेम आसिफ शेख की.. जो सलमान खान के करीबी है।

क्या बोले आसिफ शेख

आसिफ ने कहा, ''सलमान खान उस दौरान बंधन फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान सलमान के पास एक एस्टीम कार थी। सलमान मस्ती में कहीं फुटपाथ पर तो कहीं रोड पर गाड़ी चला रहे थे। मैने रोका कि यार पकड़े जाएंगे तो सलमान खान ने कहा, पकड़े जाएंगे तो यार सलमान खान है।''

आसिफ ने आगे बताया, ''पुलिसवाले ने हम दोनों को पकड़ लिया। जब सलमान ने शीशा नीचे किया को पुलिसवाले ने उन्होन पहचाना ही नहीं। तब मैने मजाक में कहा, शर्ट उतार दे शायद पहचान ले।'' आसिफ का ये बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है।

आसिफ शेख इस दौरान द लल्लनटॉप से बातें कर रहे थे और उन्होने साल 1998 का ये किस्सा सबके साथ साझा किया है। बता दें कि आसिफ सलमान खान के करीबी हैं और कई फिल्मों में साथ आ चुके हैँ। इस वक्त वो ज्यादा टीवी शो करते हैं और आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान का हिस्सा बने थे।

More from Filmibeat

Read more about: aasif sheikh salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X