टूटे दांत, लटक गई खाल.. 56 की उम्र में ऐसा हो गया है 'आशिकी गर्ल' अनु अग्रवाल का हाल

Anu Aggarwal Shocking Look- अनु अग्रवाल को लेकर मशहूर है कि वो आशिकी में अपने बेहतरीन अदायगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आशिकी जब रिलीज हुई थी तो किसी ने नहीं सोचा था कि फिल्म इतनी बड़ी आइकॉनिक बन जाएगी।
लेकिन इस वक्त अनु अग्रवाल के क्या हालात हैं ये शायद ही आप जानते होंगे। 56 साल की अनु अग्रवाल का एक वीडियो इस वक्त आग की तरह वायरल हो रहा है और इस वीडियो में वो आशिकी के गाने में डांस कर रही हैं।
लेकिन उनकी जो हालत है वो देखकर लोग चौंक गए हैं। उनके दांत हिल रहे हैं और चेहरे की खाल लटक चुकी है। वीडियो में वो काफी अजीब हरकतें करती दिख रही हैं। उनको इस हाल में देख लोगों ने किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी है और ट्रोल कर रहे हैं।
लोग कर रहे हैं ट्रोल
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''बुढ़िया सठिया गई है।'' एक ने लिखा, ''ये ऐसे कैसी हो गई।'' एक ने लिखा, ''क्या कूल है आप मैम।'' एक ने लिखा, ''अरे यार जरा पर्सनैलिटी में रहो ना यार...क्या हे ये सब।'' एक ने लिखा, ''कौन है ये महिला।'' एक ने लिखा, ''दिमागी संतुलन हिल गया है क्या।''
आशिकी 3
अनु अग्रवाल और राहुल रॉय की फिल्म आशिकी 1990 में रिलीज हुई थी। आज भी इस फिल्म के गाने लोगों के जहन में हैं। फिलहाल आशिकी 2 बन चुकी है और ब्लॉकबस्टर हो चुकी है।
इस वक्त आशिकी 3 को लेकर चर्चा है जिसमें कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। फिल्म का टाइटल सॉन्ग का प्रोमो काफी पहले रिलीज हो चुका है। इस गाने को विशाल मिश्रा ने गाया है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
फिलहाल आप देखिए अनु अग्रवाल का ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











