आशिकी बनाम आशिकी 2
जब भी कोई रीमेक बनती है तो उसकी तुलना उसके पहले पार्ट से होना लाजिमी है। इसलिए अगर आशिकी 2 की तुलना करीब 14 साल पहले आई फिल्म आशिकी की रिमेक से हो रही है तो कोई बड़ी बात नहीं है। सबको पता है कि म्यूजिकल सुपरडूपर हिट फिल्म आशिकी ने बॉक्सऑफिस पर सफलता के कई झंडे गाड़े थे लेकिन इस फिल्म के सफल हीरो-हिरोईन राहुल-अनु अग्रवाल की दुकान नहीं चली।
इसलिए इस बार भी कुछ लोगों ने कहा है कि फिल्म आशिकी 2 तो हिट होगी लेकिन श्रद्दा कपूर-आदित्य का हाल राहुल-अनु जैसा ही होगा क्योंकि दोनों ही सितारों में स्पार्क नहीं दिख रहा है जो कि नये सितारों में आगे बढ़ने के लिए दिखना चाहिेए।खैर कौन सही है और कौन गलत इस बात का पता तो 26 अप्रैल को लग जायेगा जिस दिन यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर पहुचेंगी। वैसे फिल्म आशिकी 2 को शुरूआती सफलता मिल गयी है। फिल्म आशिकी 2 के गाने तुम ही हो.. ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। इस गाने को मात्र 10 दिनों के अंदर ही 1,852, 947 हिट्स मिल चुके हैं। फिल्म का यह गाना खासकर के युवाओं में खासा लोकप्रिय माना जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
