अनु अग्रवाल से डायरेक्टर की सेट पर टॉपलेस होने की गई थी मांग, बोलीं- डायरेक्टर ने कहा हम रात में...

Anu Aggarwal Topless: अनु अग्रवाल बॉलीवुड की एक चर्चित अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने फिल्म आशिकी से काफी ज्यादा प्रसिद्धि हासिल की थी।इसी के अलावा उन्हें साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म द क्लाउड डोर से भी काफी ज्यादा चर्चा में देखा गया था।उन्होंने इस फिल्म में टॉपलेस सीन भी दिया था।
लेकिन अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनु अग्रवाल ने अपने टॉपलेस सीन को लेकर बात की। अनु अग्रवाल की यह फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए भी चुनी गई थी। लेकिन टॉपलेस सीन उन्होंने इसके बाद में शूट किया और एक्ट्रेस ने बताया कि पहले वह सीन स्क्रिप्ट में था ही नहीं। अचानक से डायरेक्टर ने कहा तो उन्होंने इसके लिए मना कर दिया।
अनु अग्रवाल ने बॉलीवुड बबल के साथ अपने टॉपलेस सीन को लेकर बात की। इस पर उन्होंने कहा कि "नहीं मुझे पता नहीं था कि फिल्म में यह सीन भी है। जब मुझे स्क्रिप्ट सुनाई गई थी तो यह उसका हिस्सा नहीं था। मुझे इसके बारे में बाद में बताया गया और तब मैंने इसके लिए मना कर दिया था। मैंने ऐसा इसीलिए किया क्योंकि यह स्क्रिप्ट में था ही नहीं।"
अनु अग्रवाल ने इस पर बात करते हुए कहा कि "हमें तकरीबन शूट करते हुए 30 दिन पूरे हो चुके थे। 29वें दिन डायरेक्टर ने इस सीन के बारे में मुझे बताया और कहा कि यह नाइट शूट होगा। मैं हैरान हो गई थी और मैंने पूछा क्या मतलब है? यह तो स्क्रिप्ट में नहीं था और उस आधार पर मैं यह नहीं कर सकती हूं।"
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि "ऐसा बिल्कुल भी नहीं था कि मैं इसे नहीं कर सकती थी। लेकिन मैंने नहीं किया। फिर हमने शूट खत्म किया और मुंबई वापस आ गए। लेकिन फिर एक महीने बाद मैंने खुद से सवाल किया। मैं यही सोच रही थी कि मैंने इस सीन के लिए मना क्यों किया। मैंने बहुत सोच और फिर समझ आया कि नहीं यह अनएथिकल था।"
अनु अग्रवाल इस पर आगे कहती है कि "मुझे एहसास हुआ कि यह स्क्रिप्ट का हिस्सा होना चाहिए था। जब आप किसी को स्क्रिप्ट बताते हैं तो सब कुछ बताना जरूरी है। ऐसे सीन भी और इससे पहले से पता होने पर मैं इस पर तय कर पाऊं। पब्लिक में टॉपलेस होना कोई ऐसा काम नहीं है जिसको हर दिन कोई करता हो। यह बहुत अलग चीज हो जाती है।"
अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "एक महीने के बाद डायरेक्टर ने मुझे फोन करके यह बताया की फिल्म चुन ली गई है और लेकिन जोर दिया कि यह सीन होना चाहिए था। मैं इस बात पर हैरान हो गई थी और मैंने सोचा की टॉपलेस हो जाऊंगी तो इससे क्या फर्क पड़ेगा।" एक्ट्रेस ने इसको चैलेंज के तौर पर लिया और राजी हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











