'आशिकी गर्ल' अनु अग्रवाल भी पीती थीं यूरिन, मूत्र के इस हिस्से को बताया अमृत!

anu Aggarwal

Anu Aggarwal use to drink her urine- आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल को भला कौन नहीं जानता। आज भले ही वो फिल्मों में नजर ना आती हों लेकिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। परेश रावल के बाद अनु अग्रवाल ने खुद की यूरिन (पेशाब) पीने को लेकर चौकाने वाला खुलासा किया है।

उनका कहना है कि ये स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। अनु अग्रवाल की मानें तो उन्होने ने भी पेशाब पी है। अनु अग्रवाल इस दौरान एक इंटरव्यू पर थीं और उनका कहना था कि, यूरिन पीना एंटी एजिंग और स्किन केयर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

उन्होने दावा किया कि एक समय में उन्होने भी यूरिन पी थी। इस बयान के बाद लोग दंग रह गए हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं।

परेश रावल ने भी द लल्लनटॉप से बात करते हुए खुलासा किया था कि वो भी यूरिन पीते थे। परेश का कहना था कि अजय देवगन के पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन ने उनको ये सलाह दी थी।

दरअसल उनके पैर में चोट लगी थी और इसको ठीक करने के लिए परेश रावल ने यूरिन पी थी जिसका फायदा उनको मिला था। अनु अग्रवाल ने कहा कि, लोगों को यूरिन पीने को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है जबकि ये बहुत फायदा करती है। अनु ने बताया कि इसको पीने को आम्रोली कहा जाता है। अनु ने इसको हठयोग की एक मुद्रा भी बताया है।

पूरा मूत्र नहीं पिया जाता

अनु अग्रवाल ने यूरिन पीने को लेकर कहा कि, ''इस दौरान पूरा मूत्र नहीं पिया जाता है बल्कि इसके बीच का हिस्सा पिया जाता और उसे अमृत कहते हैं। अगर आप पीते हैं तो एंटी एजिंग और स्किनकेयर में फायदा होगा।'' इसके अलावा उन्होने कहा कि, ''इसको लगातार पीने से झुर्रियों से छुटकारा मिलता है।'' अनु का बयान अब आग की तरह वायरल हो रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: anu aggarwal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X