90s के ब्लॉकबस्टर स्टार, 28 साल में ऐसी हो गई हालत, पहचानना मुश्किल
हर साल बॉलीवुड में कई ने स्टार्स की एंट्री होती है तो कई स्टार्स गुमनाम भी हो जाते हैं। कई तो ऐसे भी हैं जो एक वक्त पर सुपरहिट..ब्लॉकबस्टर स्टार साबित हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भी बॉलीवुड में काम नहीं तलाश सके। ऐसे ही सुपरस्टार्स में से एक हैं आशिकी फेम राहुल रॉय। राहुल रॉय अपनी पहली ही फिल्म से ऐसे ब्लॉकबस्टर साबित हुए थे कि रिकॉर्ड बन गया था लेकिन इसके बाद भी वे बॉलीवुड में नहीं चल पाए और धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब ही हो गए।
[बॉबी देओल को मिला धोखा, करीना ने एक्स बॉयफ्रेंड से किया रिप्लेस, चौंक जाएंगे आप!]
हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन्हीं तस्वीरों की वजह से वे सुर्खियों में आ गए। इन तस्वीरों से मालूम होता है कि वे कहीं ट्रैवल कर रहे हैं। राहुल रॉय ने ये तस्वीरें खुद अपने सोशल एकाउंट के जरिए शेयर की हैं। जिसमें उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो रहा है। शायद यही वजह है कि उनकी ये तस्वीरें सुर्खियों में आ गई हैं। वहीं इनकी हकीकत जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, राहुल रॉय बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। जी हां! और ये तस्वीरें उनकी आने वाली फिल्म की झलक हैं। राहुल रॉय नए फिल्म प्रोजेक्ट के साथ वापसी कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना नया लुक शेयर किया है। आगे जानें राहुल रॉय की इस नई फिल्म के बारे में पूरी डीटेल और देखें 28 साल में कितना बदल गया राहुल रॉय का लुक, ये तस्वीरें देखकर आप भी चौंक जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











