'आशिकी गर्ल' को अजीब सा नाचता देख टूट पड़े ट्रोलर्स, एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरे लोग, कहा- 'उन्हें जीने दो'

Anu Aggarwal latest video: मनोरंजन की दुनिया में ऐसे कई हसीनाएं आती हैं, जो अपने हु्स्न से रातों-रात फेमस हो जाती हैं और एक ऐसी ही हसीना रह चुकी हैं अनु अग्रवाल। इन्होंने साल 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' में काम किया था और हर कोई अनु की सादगी पर मर मिटा था। लेकिन फिर एक दौर ऐसा भी आया कि वो बड़े पर्दे से पूरी तरह से गायब हो गईं।

Anu Aggarwal latest video

अनु अग्रवाल को आज भले ही ज्यादा लोग ना जानते हों लेकिन 90 के दशक में उन्हें एक कामयाब उभरता हुआ चेहरा माना गया था। लेकिन एक एक्सीडेंट ने उनकी जिंदगी को बर्बाद कर दिया। शोहरत धीरे-धीरे गायब होने लगी और अकेलेपन ने उन्हें अपना लिया।

इवेंट में मस्त होकर किया डांस

अब पिछले कई सालों से वो मीडिया में आए दिन दिखती हैं और ये जताने की कोशिश करती हैं कि वो भी इसी दुनिया का हिस्सा हैं। कभी वो रैंप वॉक करती नजर आती हैं तो कभी कैमरे के सामने अतरंगी हरकत करती हुई दिखती हैं। हाल ही में तो उन्हें एक इवेंट में स्पॉट किया गया, जिसमे वो बेपरवाह होकर डांस करती नजर आ रही हैं।

अनु अग्रवाल का जो हाल ही में वीडियो आया है, उसमें वो एंबेलिश्ड ब्लैक क्रॉप टॉप, सफेद कटआउट पैंट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने काला चश्मा भी पहना हुआ है। जिस इवेंट में वो दिख रही हैं, वहां ज्यादातर बुजुर्ग नजर आ रहे हैं और उन बुजुर्गों के बीच वो खुलकर नाचती और इठलाती हुई दिख रही हैं।

लोगों ने किया सपोर्ट

अनु अग्रवाल का ये अंदाज देखकर कुछ लोगों ने तो उन्हें ट्रोल किया लेकिन कुछ लोग उन्हें सपोर्ट करते हुए भी दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'इन्होंने जो कुछ झेला है, उसके बाद भी इस तरह जीना काबिले-तारीफ है।', दूसरे यूजर ने लिखा- 'उन्हें अपनी जिंदगी इंजॉय करने दीजिए, वो किसी को चोट नहीं पहुंचा रही हैं। इसके अलावा उनके पास इतनी हिम्मत है कि वो जो चाह रही हैं, वो कर रही हैं। जिस तरह से अपनी जिंदगी का आनंद उठा रही हैं, वो हर किसी के बस की बात नहीं है... आपको सला है अनु आप यूं ही अपनी जिंदगी का लुत्फ उठाइए।'

क्या हुआ था अनु अग्रवाल को

अनु अग्रवाल का साल 1999 में एक भयानक एक्सीडेंट हुआ था। जब उन्हें हॉस्पिटल लाया गया तो वो बेहद क्रिटिकल सिचुएशन में थीं। इलाज के बाद वो 29 दिनों तक कोमा में रहीं। जब वो कोमा से जागीं तो उनकी कुछ हद तक याद्दाश्त जा चुकी थी और शरीर के एक हिस्से पर लकवा मार गया था।

इतनी बुरी परिस्थिति में भी उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार योग करके उन्होंने अपने आपको स्वस्थ बनाया और आज वो लोगों के सामने नाचती हैं, गाती हैं... कुल मिलाकर अपने जीवन को इंजॉय करती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: anu aggarwal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X