यंग दिखने के लिए इस दिग्गज हसीना ने पिया था पेशाब! बोलीं- मैं विज्ञान पर नहीं योग पर भरोसा करती हूं...
Anu Aggarwal On Urine Therapy: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार सितारों के पुराने इंटरव्यू बहुत ज्यादा वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ दिग्गज अभिनेता परेश रावल के एक पुराने स्टेटमेंट के साथ में हो रहा है। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर भी काफी बहस छिड़ गई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था की फिल्म घटक की शूटिंग के वक्त उन्हें गंभीर चोट लगी थी और उससे जल्दी ठीक होने के लिए उन्होंने खुद का ही यूरिन पिया था। उनके इस बयान ने इंटरनेट पर काफी हलचल मचा दी थी। लेकिन परेश रावल के इस बयान के बाद में बॉलीवुड अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने भी इस पर सपोर्ट किया।

परेश रावल ने किया था चौंकाने वाला खुलासा
'द लल्लनटॉप' के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बताया की फिल्म घटक की शूटिंग के वक्त उन्हें घुटने में काफी ज्यादा चोट लगी थी। तब उन्हें अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टर ने लंबा रिकवरी वक्त बताया था। तब मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन ने उन्हें एक अलग तरीके की सलाह दे दी थी।
परेश रावल की माने तो वीरू देवगन ने बताया था कि अगर वह रोज सुबह अपना यूरिन पीएंगे तो उनकी रिकवरी बहुत जल्दी होगी। उन्होंने बताया था कि तकरीबन 15 दिन तक उन्होंने ऐसा किया और इसके बाद में उनकी हालत बहुत तेजी से सुधरने लग गई थी।
अनु अग्रवाल ने भी किया था एक्टर का सपोर्ट
परेश रावल के इस बयान के बाद अनु अग्रवाल ने भी इस पर खुलकर बात की थी।उन्होंने कहा था कि "योग में इसे 'आम्रोली' कहा जाता है और यह हठ योग की एक प्रैक्टिस मानी जाती है। कई लोग इसके बारे में नहीं जानते क्योंकि जागरूकता की कमी है।" एक्ट्रेस ने तो यह भी दावा किया कि उन्होंने खुद भी इसको किया है और इसके काफी ज्यादा फायदे भी महसूस किए हैं।
एंटी एजिंग में करता है मदद
अनु अग्रवाल ने आगे कहा था कि "पूरी यूरिन स्ट्रीम नहीं पी जाती, बल्कि उसका सिर्फ बीच वाला हिस्सा इस्तेमाल किया जाता है, जिसे 'अमृत' माना जाता है। यह स्किन को हेल्दी रखने और एंटी-एजिंग में मदद करने के लिए जाना जाता है। यह सिर्फ हेल्थ ही नहीं बल्कि ओवरऑल वेलनेस के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।"
विज्ञान नहीं योग पर भरोसा करती हैं अनु अग्रवाल
जब अनु अग्रवाल से पूछा गया कि साइंस ऐसी चीजों को सपोर्ट नहीं करता, तो उन्होंने कहा था कि योग हजारों साल पुरानी परंपरा है जबकि आधुनिक विज्ञान अभी कुछ सौ साल पुराना ही है। उन्होंने साफ कहा था कि वह योग पर भरोसा करती हैं और उसी लाइफस्टाइल को फॉलो करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications