छोटी ड्रेस पहन अनु अग्रवाल ने किया अजीबो-गरीब डांस, वीडियो देख गुस्साए फैन्स बोले- इज्जत मिट्टी में मत मिलाओ

Aashiqui Actress Anu Agarwal Strange dance in short dress: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने रातों रात आशिकी फिल्म से अपना नाम लोगों के दिलों पर छाप दिया था। लेकिन कुछ समय तक अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने के बात उनका उनके साथ एक हादसा हुआ और उनका पूरा चेहरा बदल गया।
छोटी ड्रेस पहन अनु अग्रवाल ने किया अजीबों गरीब डांस
हालांकि इस हादसे के बाद लोगों का अनु के लिए प्यार कम नहीं हुआ। क्योंकि अनु अपने खास अंदाज और सादगी से लोगों का दिल जीतती रहीं। वहीं हाल ही में अनु अग्रवाल ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनु अग्रवाल छोटी सी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। जिसमें से उस ड्रेस को भी उन्होंने ऊपर की ओर खींच रखा है।
अनु अग्रवाल का ऐसा डांस देख यूजर्स ने यूं किए कमेंट्स
अनु अग्रवाल अंग्रेजी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को इस तरह डांस करता देख उनके फैन्स को जरा भी पसंद नहीं आ रहा है। बता दें कि अनु अग्रवाल के इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- ये क्या हो गया आपको भी बॉलीवुड की इस तरह की हवा लग गई। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- इस तरह का डांस करके आप अपनी इज्जत मिट्टी में मत मिलाओ हम हमेशा से आपको प्यार करते आए हैं आप अपना क्लास मत छोड़ो। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- आपके ऐसी उम्मीद नहीं थी मैडम।
आपको बता दें कि अनु अग्रवाल ने 1990 में आशिकी फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म की बदौलत वह रातों रात स्टार बन गई थीं। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में अनु अग्रवाल के साथ राहुल रॉय नजर आए थे। दोनों की जोड़ी ने धूम मचा दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











