आशिकी फेम राहुल रॉय के साथ कोरोना ने खेला गेम, पॉज़िटिव या निगेटिव, बोला- BMC के लोग हमारे घर आए
कोरोना के बढ़ते हुए प्रभाव के बीच कई सेलेब्स इसके शिकार हो रहे हैं। इस बीच आशिकी फेम राहुल रॉय कोरोना पॉज़िटिव होने की रिपोर्ट सामने आयी है, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है जो कि चर्चा में बना हुआ है। राहुल रॅाय का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जहां पर उन्होंने कोरोना से संक्रमित और फिर निगेटिव होने का सफर केवल कुछ समय का बताया है। राहलु रॅाय ने कोविड-19 के बारे में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया है। इस स्टोरी पर राहुल ने कोरोना होकर फिर ठीक होने के साथ चौंकाने वाला किस्सा भी बताया है।

राहुल ने अपने परिवार के कोरोना संक्रमित होने पर इस बात की हैरानी जताई है कि आखिर बिना घर से बाहर निकले हुए कैसे उनके परिवार के सभी सदस्य कोरोना से संंक्रमित हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











