आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करेगी ये एक्ट्रेस? मुकेश भट्ट ने किया खुलासा!

kartik aaryan, aashiqui 3

आशिकी 3 का ऐलान कुछ समय पहले हुआ था और इसके बाद से लगातार फिल्म चर्चा में रही है और कई तरह की खबरें भी सामने आती रहीं हैं। फिल्म निर्देशक अनुराग बासु और निर्माता भूषण कुमार और मुकेश भट्ट ने इस फिल्म का ऐलान एक साथ किया था और तब से कहा जा रहा था कि एक सुपरहिट फिल्म बनने जा रही है। फिल्म में इस बार आपको कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं जो कि इस वक्त लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं।

इस फिल्म की शुरुआत होने से पहले एक चर्चा है, और वो ये है कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कौन सी एक्ट्रेस नजर आने वाली है? जी हां, इसको लेकर फैंस जानकारी चाहते हैं और कई नाम इस फिल्म के लिए सामने आ चुके हैं।

लेकिन मुकेश भट्ट का कुछ और ही कहना है। उन्होने सभी एक्ट्रेस के नाम को खारिज करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होने कहा है कि फिल्म में एक नया चेहरा नजर आने वाला है।

 मुकेश भट्ट ने कहा

मुकेश भट्ट ने कहा

पिंकविला के मुताबिक मुकेश भट्ट ने कहा, "हम फिल्म के लिए लगातार अच्छी खोज कर रहे हैं और हीरोईन की तलाश जारी है, हम आशिकी 3 के लिए एक नया चेहरा पेश करना चाहते हैं।''

स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है

स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है

इसके अलावा उन्होने ये भी कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है। इससे इतना तो तय है कि हीरोईन कौन होगी इसको लेकर अभी फैंस को कुछ समय तक इंतजार करना पड़ सकता है।

खबरों का हिस्सा हैं

खबरों का हिस्सा हैं

बात करें को कार्तिक आर्यन की तो वो लगातार इस फिल्म को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। आने वाला साल भी उनके लिए कुछ बेहतरीन फिल्मों के साथ सामने आएगा।

फ्रेडी

फ्रेडी

आखिरी बार उनको फिल्म फ्रेडी में देखा गया था और लोगों को उनका अभिनय काफी ज्यादा पसंद आया था। इसके अलावा साल की शुरुआत में फिल्म भूल भुलैया 2 से उन्होने एक सुपरहिट शुरुआतत की थी।

फिल्ममेकर्स काम करना चाहते हैं

फिल्ममेकर्स काम करना चाहते हैं

कार्तिक के साथ इस वक्त लगभग सभी फिल्ममेकर्स काम करना चाहते हैं। इसका एक कारण ये भी है कि वो कमाल के अभिनेता हैं और लोग उनको पसंद कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X