प्रेम कहानियों का कोई अंत नहीं होता: महेश भट्ट
मुंबई। फिल्म 'अाशिकी टू' की सफलता से उत्साहित निर्माता महेश भट्ट ने संकेत दिये हैं कि वह 'आशिकी थ्री' और 'आशिकी फोर' भी बना सकते हैं। भट्ट का कहना है अगर फिल्म की कहानी अच्छी है तो फिल्म 'ए'और 'यू' सर्टिफिकेट के बाद भी सफलता पा सकती है। 'आशिकी टू' ने अपनी रिलीज के बाद अब तक 24.50 करोड़ का व्यवसाय किया है।
'अाशिकी टू' नब्बे के दशक में आयी फिल्म 'अाशिकी' का सीक्वेल है। जिसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। जो कि अपने गानों और संगीत की वजह से बेहद सफल साबित हुई थी। भट्ट का कहना है कि प्रेम कहानियों का कोई अंत नहीं होता है। इस तरह की कहानियां पहले भी बनती थी, आज भी बनती हैं और आगे भी बनती रहेंगी।
'आशिकी टू' में अभिनेता आदित्य राय कपूर और श्रद्धा कपूर ने काम किया है। आदित्य का कहना था कि यह मेरे लिए जिंदगी बदल देने वाला अनुभव रहा है। उन्होने खुद पर और श्रद्धा पर भरोसा दिखाने के लिए निर्माताओं को धन्यवाद दिया। 'आशिकी टू' का निर्देशन करने वाले 'मोहित सूरी' ने कहा कि मैं खुश हूं कि लोगों ने फिल्म को पसंद किया, इस फिल्म के निर्माता इसमें अब एक और गाना जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
