आशिकी 2 में जुड़ेगा एक नया गाना: महेश भट्ट

आशिकी 2 फिल्म ने एक बार फिर से सफलता का एक नया मकाम हासिल किया है। 1990 में रिलीज हुई आशिकी ने एक इतिहास रचा था और पूरे 23 सालों के बाद एक बार फिर से आशिकी के सीक्वल ने वहीं इतिहास रचा है। आदित्य रॉय कपूर और श्रृद्धा कपूर की फिल्म आशिकी 2 के गानों ने काफी समय बाद फिर से आशिकी का दौर याद दिला दिया और लोगों को बार-बार इन गानों को गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। आशिकी 2 के गानों के साथ ही लोगों को फिल्म की स्टारकास्ट यानी आदित्य और श्रृद्धा कपूर की फ्रेश जोड़ी और इनके आशिकी करने का अंदाज बेहद भाया।

हाल ही में आशिकी 2 फिल्म की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए महेश भट्ट ने एक पार्टी का आयोजन किया और इस पार्टी के दौरान ही महेश भट्ट ने कहा कि आशिकी 2 की सफलता के चलते फिल्म में एक और गाना जोड़ा जा रहा है। महेश भट्ट के साथ ही इस पार्टी में आदित्य रॉय कपूर, श्रृद्धा कपूर, आशिकी 2 के निर्देशक मोहित सूरी और शगुफ्ता अली के साथ ही मुकेश भट्ट भी शामिल थे। महेश भट्ट ने कहा कि वो चाहते हैं कि उन्हें पहले से ही पता था कि आशिकी 2 भी वही पुराना जादू चलाएंगे और दर्शकों को बांध के रख लेगी।

महेश भट्ट ने बताया कि आशिकी 2 की इतनी जबरदस्त सफलता के बाद अब वो फिल्म में एक और गाना जोड़ना चाहते हैं और इस गाने की डबिंग अगले हफ्ते से शुरु होगी। आदित्य रॉय कपूर जिनका गला पूरी तरह से बैठा हुआ था उनसे लोगों ने गुजारिश की कि वो गाना गाएं लेकिन वो अपने गले के चलते इस इवेंट में गाना नहीं गा पाए। आदित्य रॉय कपूर और श्रृद्धा कपूर को सभी ने बधाई दी कि उनकी पहली ही फिल्म ने इतना अच्छा बिजनेस किया। आइये जानते हैं और क्या क्या हुआ इस इवेंट के दौरान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X