शराब वो बीवी है जो तलाक नहीं देगी: आशिकी 2 ट्विटर रिव्यू
1990 में महेश भट्ट ने टी-सीरीज के हेड गुलशन कुमार के साथ मिलकर एक फिल्म बनाई जो कि मुख्य तौर पर गानों पर बेस्ड थी। फिल्म का नाम था आशिकी और फिल्म के गानों ने फिल्म के रिलीज से पहले ही लोगों को अपना आशिक बना दिया। आशिकी फिल्म में बिल्कुल नये चेहरों अनु अग्रवाल और राहुल रॉय को मुख्य भूमिकाओं में लिया गया था और इनके चेहरे रिलीज से पहले तक छुपाने के लिए महेश भट्ट ने फिल्म के बैनर में दोनों के चहरों को एक कोट के पीछे ढंक दिया था। पूरे 23 साल बाद एक बार फिर से महेश भट्ट ने एक बार फिर से टी-सीरीज के साथ मिलकर आशिकी का सीक्वल यानी आशिकी 2 बनाई और सिनेमाहॉल में एक बार फिर से आशिकों की भीड़ जमा हो गयी।
आदित्य रॉय कपूर और श्रृद्धा कपूर की आशिकी ने लोगों को अपनी दिल को छू देने वाली एक्टिंग और प्यार से अपना दीवाना बना दिया है। हालांकि फिल्म का अंत थोड़ा दुख भरा जरुर है लेकिन कहा जा सकता है कि काफी समय बाद लोगों को टिपिकल आशिकी देखने को मिलेगी। आदित्य ने जहां फिल्म में एक आशिकी की मजबूरी और उसके दर्द को बखूबी जिया है वहीं रोमांटिक फिल्मों की दीवानी श्रृद्धा कपूर ने एक प्यारी सी और खूबरसूरत प्रेमिका के रुप में खुद को बखूबी पेश किया है।
फिल्म में कुछ डायलॉग बेहद उम्दा हैं और उससे भी ज्यादा उम्दा हैं आदित्य का उन डायलॉग्स को बोलने का तरीका। आदित्य ने फिल्म में अपने किरदार के साथ न्याय करने में पूरी जान लगा दी है। हालांकि श्रृद्धा कपूर की एक्टिंग कहीं कहीं पर थोड़ी फ्लैट लगी है लेकिन फिर भी ओवरॉल फिल्म देखने लायक है। आशिकी की सबसे खास बात है फिल्म के गाने।
आशिकी 2 देखने के बाद लोगों के क्या-क्या रिएक्शन आए है ये जानने के लिए पढ़िये स्लाइड्स।


Click it and Unblock the Notifications