आदित्य, श्रृद्धा मनाएंगे आशिकी 2 की सक्सेस पार्टी
महेश भट्ट की 1990 में रिलीज हुई म्यूसिकल हिट फिल्म आशिकी का सीक्वल आशिकी 2 लोगों को बेहद भा रहा है। अभी तक आशिकी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाते हुए पहले ही वीकेंड में पूरे 13 करोड़ की कमाई की है। आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रृद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए मोहित सूरी, महेश भट्ट ने पूरी आशिकी टीम को पार्टी देने का फैसला किया है। आज यानी 30 अप्रैल को मुंबई के इस्कोबार में आशिकी 2 की सफलता का जश्न मनाया जायेगा।
इस पार्टी में आशिकी 2 के मुख्य सितारे यानी आदित्य रॉय कपूर, श्रृद्धा कपूर के साथ फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी और निर्माता महेश भट्ट शामिल होंगे। खास बात ये है कि आशिकी 2 ने पुरानी आशिकी की तरह ही रिलीज होने से पहले ही अपने म्यूसिक के जरिये सभी का दिल जीत लिया और साथ ही आशिकी की सफलता का इतिहास भी दोहरा दिया। आशिकी 2 के नेशनल लव एंथेम क्योंकि तुम ही हो, बस तुम ही हो ने तो लोगों को पागल ही कर दिया है। यंगस्टर्स के फोन की रिंगटोन, फेसबुक का स्टेटस और यहां तक की उनके वॉट्स ऐप का स्टेटस भी 'मेरी आशिकी अब तुम ही हो' हो गया है।
आशिकी 2 फिल्म ने पहले ही दिन यानी शुक्रवार को 6.35 करोड़, दूसरे दिन 6.75 करोड़ की कमाई की। इसके बाद रविवार को आशिकी 2 फिल्म ने पूरे 7.50 करोड़ की कमाई की। पहले वीकेंड कुल मिलाकर आशिकी 2 ने 13 करोड़ की कमाई की है। आशिकी 2 के साथ ही आरयन मैन 3 भी रिलीज हुई थी जिसने अभी तक कुल 22 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया है।


Click it and Unblock the Notifications