आशिकी 2 पार्टी- श्रृद्धा ने कहा सॉरी देर से आऩे के लिए!

आशिकी 2 की सफलता ने एक बार फिर से इतिहास दोहराते हुए बॉलीवुड को दो नये और बेहतरीन स्टार्स दिये हैं। महेश भट्ट और मुकेश भट्ट तो आशिकी 2 की सफलता से बेहद खुश हैं ही लेकिन साथ ही आदित्य रॉय कपूर और श्रृद्धा कपूर की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। हाल ही में महेश भट्ट ने मुंबई के बांद्रा में स्थित एस्कोबार में आशिकी 2 की सक्सेस पार्टी रखी। इस पार्टी के दौरान आदित्य रॉय कपूर, श्रृद्धा कपूर, मोहित सूरी, मुकेश भट्ट, महेश भट्ट और शगुफ्ता सभी मौजूद थे। साथ ही फिल्म की सिंगर पलक मुंचाल भी मौजूद थीं।

पार्टी के दौरान महेश भट्ट, मोहित सूरी तो पहले पहुंच गये लेकिन श्रृद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के इंतजार में सभी को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। आखिरकार जब आदित्य और श्रृद्धा पार्टी में पहुंचे तो सभी ने उनसे पूछा कि फिल्म की सक्सेस पार्टी में फिल्म के स्टार्स ही इतनी देर में आए ऐसा क्यों। इसपर आदित्य और श्रृद्धा ने मुस्कुराते हुए सभ से माफी मांगी। आदित्य ने कहा कि असल में वो रिकॉर्डिंग स्टूडियो में थे और वहां पर कुछ काम चल रहा था। श्रृद्धा ने भी मीडिया को इतनी देर तक इंतजार कराने के लिए माफी मांगी।

आदित्य और श्रृद्धा अपनी फिल्म आशिकी 2 की सफलता को लेकर बेहद खुश थे। आदित्य और श्रृद्धा ने मिलकर मीडिया को भी अपनी फिल्म की सफलता के लिए धन्यवाद कहा। महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, मोहित सूरी ने भी मीडिया को धन्यवाद कहते हुए कहा कि अगर मीडिया उनका साथ ना देती तो आशिकी 2 को इतनी सफलता नहीं मिलती। इवेंट के दौरान श्रृद्धा एक बार फिर से ब्लैक ड्रेस में ही नज़र आईं। ब्लैक ड्रेस में श्रृद्धा बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं और उनपर से नज़र हटाना काफी मुश्किल था लोगों के लिए। आइये देखते हैं और क्या-क्या हुआ इस सक्सेस पार्टी के दौरान।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X