सच में म्यूसिकल ट्रीट साबित हो रही है आशिकी 2
भट्ट कैंप हमेशा से ही अपने गानों के लिए काफी मशहूर रहा है। भट्ट कैंप की फिल्मों का अपना एक म्यूसिकल इतिहास रहा है और उनकी फिल्मों के गानों में एक अलग ही जादू होता है। इस बात को एक बार फिर से साबित कर रहा है भट्ट कैंप की फिल्म आशिकी 2 का गाना तुम ही हो। इस गाने ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। तुम ही हो गाने के बोल इतने प्यार है और साथ ही इसका संगीत इतना खूबसूरत है कि जो भी इस गानो के सुनता है उसके होंठो पर इस गाने के बोल बस जाते हैं। आशिकी 2 के इस गाने से लोगों को इतना प्यार हो गया है कि इस वक्त इंटरनेट की दुनिया पर ये तुम ही हो गाना ही राज कर रहा है। इस वक्त के हिट गानों की लिस्ट में आशिकी 2 का ये गाना शामिल हो चुका है और एक बार फिर से ये गाना भट्ट कैंप की वापसी को दिखा रहा है।
आशिकी 2 फिल्म 1990 में आई महेश भट्ट की फिल्म आशिकी का सीक्वल है। आशिकी फिल्म में पूरे 10 गाने थे और उन सभी गानो ने हिट होकर एक इतिहास रचा था। इस साल भी आशिकी 2 के पहले गाने के रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मच गयी और इस गाने को 10 दिनों के अंदर ही 19 लाख तक लोगों ने पसंद किया और सुना। तुम ही हो गाने के बोल लिखे हैं संदीप नाथ जी ने और इसे गाया है अर्जित सिंह ने। इस गाने को कंपोज किया है मिथुन ने। तुम ही हो गाने ने यू ट्यूब पर धूम मचा दी है और कहा जा रहा है कि आशिकी 2 के आने वाले गाने और भी सफलता पाएंगे। मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही फिल्म आशिकी 2 में मुख्य भूमिका निभा रही हैं श्रृद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर।
कुछ समय पहले जब आशिकी 2 के गीतकार संदीप नाथ जी से वनइंडिया ने बात की तो जब उनसे पूछा गया कि आशिकी फिल्म भट्ट कैंप की अब तक की सबसे बड़ी म्यूसिकल हिट थी। क्या आशिकी 2 के गाने भी इस इतिहास को दोहरा पाएंगे? तो संदीप नाथ ने बताया- आशिकी में एक गाना कर रहा हूं अंकित तिवारी म्यूजिक डायरेक्टर हैं। इस गाया भी अंकित तिवारी ने है। इसके कंपोसर गीत गांगुली, मिथुन और अंकित तिवारी और ये भट्ट कैंप की फिल्म है जिनका एक म्यूजिकल इतिहास है, साथ ही टीसीरीज कंपनी भी इससे जुडी़ हुई है जो गाना ही तब सेलेक्ट करते हैं जब गाना बिल्कुल हटकर हो तो गानों का बेहतरीन होना तो लाजिमी है। गाने भी एक्स्ट्रा ओर्डिनरी है, धुन भी कुल मिलाकर ये फिल्म लोगों के लिए म्यूजिकल ट्रीट होगी।
<center><center><iframe width="650" height="417" src="http://www.youtube.com/embed/NUo8CKI34o4" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center></center>


Click it and Unblock the Notifications
