आशिकी 2 के गाने ने लोगों को बना दिया एडिकटेड

Aashiqui 2
आशिकी 2 के गाने तुम ही हो ने इंटरनेट पर लीक होते ही धूम मचा दी है। तुम ही हो गाने के बोल 'हम तेरे बन अब रह नहीं सकते तेरे बिना क्या वजूद मेरा' लोगों को इतने पसंद आ रहे हैं कि एक बार सुनते ही ये गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गये हैं। इस गाने के यू ट्यूब पर रिलीज होते ही इसे 19 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया और यू ट्यूब पर इस गाने ने इतिहास रचा दिया। मात्र 10 ही दिनों में इसे इतने हिट्स मिले हैं कि फिल्म के म्यूसिक डायरेक्टर और फिल्म के सिंगर अर्जित सिंह का दिल खुश हो गया है। आशिकी 2 के गाने तुम ही हो के सिंगर हैं अर्जित सिंह और इसके बोल लिखे हैं संदीप नाथ ने।

आशिकी 2 1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी का सीक्वल है। आशिकी फिल्म के गानों ने एक इतिहास रचा था। आशिकी के गाने आज भी लोगों के जहन में तोरताजा हैं। आशिकी में मुख्य भूमिका निभाई थी राहुल रॉय और ने। फिल्म को भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली थी लेकिन फिल्म के गानो ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये थे। इतने सालों बाद जब एक बार फिर से भट्ट कैंप ने फिल्म आशिकी का सीक्वल मार्केट में उतारा तो सभी ने पहले से ही ये प्रश्न उठा दिया कि क्या आशिकी 2 का म्यूसिक एक बार फिर से वहीं जादू चला पाएगा जो आशिकी ने कई साल पहले चलाया था। आशिकी 2 के गाने तुम ही हो ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि भट्ट कैंप का म्यूसिक हमेशा ही बेहतरीन रहा है और रहेगा।

तुम ही हो गाने को श्रृद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर पर फिल्माया गया है। गाने को आवाज दी है अर्जित सिंगर ने और साथ ही इस गानो को कंपोज किया है मिथुन ने। कुछ समय पहले ही निर्दे्शक मोहित सूरी ने कहा था कि आशिकी 2 के गाने भी 1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी की ही तरह बेहतरीन होंगे। प्रियंका ने ट्वीट किया आशिकी 2 मुझे अभी तक का बेस्ट एल्बम लगा है। इसका हर एक गाना बेहतरीन है। मिथुन जी ने बेहतरीन काम किया है। देव ने ट्वीट किया है आर्जित सिंह और अंकित तिवारी की सिंगिग से मैं बहुत खुश हूं। इनके गानों ने लोगों को एडिकटेड बना दिया है। इमरान हाशमी ने भी ट्वीट करते हुए कहा है कि आशिकी 2 के गाने बेहतरीन हैं आशिकी 2 के सभी गाने बेहतरीन हैं बेहतरीन हैं और बेहतरीन हैं। थैंक्स इतना बेहतरीन एलबम बनाने के लिए।

<center><iframe width="650" height="417" src="http://www.youtube.com/embed/NUo8CKI34o4" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X