सपने वहीं हैं सपने देखने वाले बदल गये- आशिकी 2
ड्रीम्स आर द सेम ड्रीमर्स हैव चेंज्ड (सपने वही हैं लेकिन सपने देखने वाले बदल गये) इस टाइटल के साथ ही आशिकी फिल्म के आशिकी 2 के फर्स्ट लुक का लॉंच हुआ। इस फिल्म के पोस्टर को देखकर यकीनन आपको 1990 में रिलीज हुई म्यूजिकल हिट आशिकी की याद दिला देगा। राहुल रॉय और अनु अग्रवाल अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने गानों से धूम मचा दी थी और अब 23 साल बाद उसी जज्बे के साथ महेश भट्ट ने एक बार फिर से उसी आशिकी को बड़े परदे पर उतारने का फैसला किया है। फिल्म का फर्स्ट लुक और म्यूसिक रिलीज हाल ही में 8 मार्च को मुंबई के सुदीप स्टूडियो में किया गया। आशिकी 2 में आशिकी करने के लिेए निर्देशक मोहित सूरी ने एक नयी जोड़ी को उतारा है और ये जोड़ी है श्रृद्धा कपूर और आदि्त्य रॉय कपूर की।
श्रृद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर अभिनीत फिल्म आशिकी 2 के गाने अभी से इंटरनेट की दुनिया में धूम मचा रहे हैं। इन गानों की सफलता को देखते हुए यही कहा जा रहा है कि ये फिल्म भी आशिकी 2 की सफलता को दोहराएगी। हालांकि महेश भट्ट सहित फिल्म के सिंगर अरिजित सिंह का भी कहना है कि आशिकी के लेवल को छू पाना काफी मुश्किल है लेकिन फिर भी उन्होंने पूरी कोशिश की है आशिकी ब्रैंड के साथ न्याय करने की। म्यूजिक रिलीज के इवेंट के दौरान महेश भट्ट ने आशिकी फिल्म के सफर को अपने शब्दों में बयां किया और किस तरह आशिकी 2 का ख्याल उनके दिमाग मे आया इस बात पर भी चर्चा की।
आशिकी 2 के एक्टर्स श्रृद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर से जब पूछा गया कि आशिकी 2 करने का जब ऑफर मिला तो क्या उन्हें नर्वसनेस ज्यादा थी या रिस्पांसिबिलिटी का एहसास था। आदित्य ने बताया कि जब उन्हें आशिकी 2 का ऑफर मिला तो वो काफी एक्साइटेड थे लेकिन नर्वसनेस भी थी थोड़ी। श्रृद्धा कपूर ने कहा कि वो हमेशा से एक लव स्टोरी करना चाहती थीं। और जब उन्हें आशिकी 2 का ऑफर मिला तो उन्हें इतनी खुशी हुई कि वो झूम उठीं।
म्यूसिक लॉंच के दौरान और क्या-क्या हुआ ये जानने के लिए देखिये स्लाइड्स-


Click it and Unblock the Notifications











