जल्द आएंगे आशिकी 2 के जैकेट
फिल्मों के व्यापार को एक नई ऊंचाई प्रदान करते हुए आने वाली फिल्म आशिकी-2 के पोस्टर (जैकेट) शीघ्र ही रिलीज किए जाएंगे। विशेष भट्ट ने ट्विटर पर लिखा, "आशिकी-2 के जैकेट जल्द ही आने वाले हैं.. चेतावनी : उनसे छिपाने के लिए आप जो कुछ भी करते हैं, उसकी जिम्मेदारी विशेष फिल्म्स की नहीं है।" आशिकी 2 को लेकर पहले ही काफी चर्चा हो रही है। फिल्म पहली बार 1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी एक म्यूसिकल सुपरहिट फिल्म थी और आशिकी 2 के गानों ने भी इतने कम समय में काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी जमा कर ली है।
फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और मुकेश भट्ट ने संयुक्त रूप से किया है। सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड और विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और फिल्म में आदित्य रॉय कपूर तथा श्रद्धा कपूर ने मुख्य किरदार निभाए हैं।
यह फिल्म 1990 में बनी राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की मुख्य भूमिका वाली सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' का सीक्वल नहीं है, बल्कि एक खूबसूरत प्रेम कहानी है जिसमें 'आशिकी' के अहसास को फिर से जिंदा किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
