आशिकी का मुकाबला कर पाना आसान नहीं था- महेश भट्ट
यहां कोई कह रहा था कि हम तो इमोशनल हो गये। जब आप अपना कुछ खोया हआ ढूंढते हैं तो अतीत की तरफ देखते हैं लेकिन अतीत में आप जा नहीं सकते हम सिर्फ अतीत को एक श्रृद्धांजलि दे सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं और इसी के लिए हम आज यहां पर मौजूद हैं। ये शब्द थे आशिकी फिल्म के निर्देशक महेश भट्ट के जो कि हाल ही में अपनी फिल्म आशिकी के रीमेक आशिकी 2 के म्यूसिक लॉंच के दौरान प्रदीप स्टूडियों मुंबई में मौजूद थे महेश भट्ट के साथ ही आशिकी 2 के एक्टर आदित्य रॉय कपूर, श्रृद्धा कपूर, सिंगर अरिजित सिंह, निर्देशक मोहित सूरी और फिल्म भूषण कुमार।
इन सभी की उपस्थिति में महेश भट्ट ने फिल्म आशिकी 2 के म्यूसिक का लॉंच किया। इस इवेंट की शुरुआत हुई 1990 में रिलीज हुई आशिकी फिल्म की एक झलक के साथ। उसके बाद फिल्म के रीमेक आशिकी 2 के ट्रेलर को दिखाया गया और फिर महेश भट्ट ने स्टेज पर आकर आशिकी से लेकर आशिकी 2 के सफर को अपने शब्दों में बयां किया। महेश भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए कहा भूषण हमारे पास आए और उन्होंने पूछा कि क्या हम आशिकी 2 बनाएं। वहां से ये सफर शुरु हुआ। फिर शगुफ्ता रफीक ने अपने दिल से निकाल कर एक कहानी दी और मोहित सूरी ने अपनी जान डालकर इतने बेहतरीन म्यूसिक डायरेक्टर्स के साथ मिलकर ऐसे गाने निकाले जिन्हें सुनने के बाद मुझे लगा कि बात कुछ बन सकती है।
आगे महेश भट्ट ने कहा आशिकी का मुकाबला कर पाना आसान नहीं था हमारे लिए। बार बार मुकेश भट्ट जी मुझसे कहते थे कि भइया आपने चैलेंज तो ले लिया है लेकिन खरा उतरना बहुत मुश्किल है। तो ये एक आतंक हमारे सर पर था लेकिन मुझे खुशी है इस बात की कि मोहित सूरी ने अपनी जान लगाकर फिल्म को बेहतरीन बनाया और कहीं भी कोई कमी नहीं छोड़ी। आशिकी 2 के म्यूसिक लॉंच के मौके पर आशिकी 2 के सिंगर अरिजित सिंह ने अपने हिट हो रहे गाने तुम ही हो को लाइव सबको सुनाया। आशिकी 2 के एक्टर श्रृद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने भी फिल्म के म्यूसिक लॉंच के मौके पर अपनी फिल्म के एक गाने पर परफॉर्मेंस दी। साथ ही श्रृद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने अपनी फिल्म के पोस्टर की तरह ही पोज दिया।


Click it and Unblock the Notifications












