टूटे दिल फिर जुड़े! सालों बाद फिर से साथ आए Aashiqui 2 फेम आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर, फैंस हुए इमोशनल

Aditya Roy Kapur Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी फैंस को हमेशा से पसंद है। दोनों को एक साथ देखने की इच्छा हर किसी ने कई बार जाहिर की है। परंतु दोनों अपनी फिल्मों के बाद कभी साथ में नजर नहीं आए हैं। लेकिन लंबे समय के बाद अब कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से पहली बार आशिकी 2 फेम श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर साथ आए और उनका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया।
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर का वीडियो-
इस बात से कोई अंजान नहीं है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर अपनी फिल्मों की वजह से रिलेशनशिप में आ गए थे। परंतु वक्त के साथ इनका रिश्ता आगे नहीं बड़ा और कुछ समय में ही दोनों अलग हो गए।
अलग होने के बाद से श्रद्धा और आदित्य ने अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई बात नहीं और ना ही कोई बयान दिया। दोनों फिल्म इंडस्टॅी के मशहूर सितारें हैं परंतु दोनों कभी भी साथ नजर नहीं आते, फिर चाहे कोई पार्टी हो फिर कोई शादी।
लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि लंबे समय बाद पहली बार श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर एक साथ नजर आए और दोनों ने एक दूसरे को देखकर गले भी लगाया।
जैसे ही दोनों का ये खूबसूरत सा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, फैंस इसको देखकर इमोशनल हो गए। जाहिर है कि फैंस दोनों को एक साथ काफी पसंद करते हैं और हमेशा ही दोनों को साथ में देखना चाहते थे। ये वीडियो टी-सीरीज ऑफिस का है, जहां दोनों गणपति पूजा के लिए पहुंचे।
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्में-
बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली फिल्म आशिकी 2 में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर नजर आए थे। फिल्म ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी। दोनों की जोड़ी मतलब आरोही और राहुल को काफी पसंद किया था दर्शकों ने। दोनों आशिकी 2 के बाद ओके जानू में भी नजर आए थे लेकिन ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद दोनों आज तक कभी साथ नजर नहीं आए।


Click it and Unblock the Notifications











