साल 2013 में आशिकों का फेवरेट रहा तुम ही हो गाना!
चेन्नई एक्सप्रेस का गाना लुंगी डांस भी लोगों को काफी भाया। लुंगी डांस पर ऑफिस में लोगों ने काफी परफॉर्म किया और साथ ही न्यू इयर पार्टियों के दौरान लुंगी डांस पार्टी की जान बना रहा। आशिकी 2 का टाइटल ट्रैक तुम ही हो और सुन रहा है ना तू सबसे ज्यादा सुना गया और लोगों द्वारा गाया भी गया। न्यू ईयर की शाम को आशिकों की जबान पर सिर्फ और सिर्फ आशिकी 2 का गाना ही रहा। रात को पार्टी के बाद लड़कों ने सड़कों पर निकल कर आशिकी 2 के गाने ही गाये। आशिकी 2 के गाने के हिट होने के पीछे वजह पूछे जाने पर लोगों ने कहा कि आशिकी 2 के गाने बहुत ही खूबसूरत और भावनात्मक हैं। इन्हें गाने से एक सुकून महसूस होता है। तो इस वजह से आशिकी 2 के गाने इस साल सुपरहिट हैं।
आशिकी 2 के अलावा लुटेरा फिल्म के गाने भी काफी हिट रहे। लुटेरा का गाना संवार लूं, और राम लीला का गाना राम चाहे लीला चाहे लीला चाहे भी लोगों को पसंद आया। ये जवानी है दीवाने के कुछ गाने भी चार्टबस्टर की लिस्ट में काफी हिट रहे। लोगों ने पार्टियों के दौरान ये जवानी है दीवानी, राम लीला और चेन्नई एक्सप्रेस के गाने ही यूज किये गये।


Click it and Unblock the Notifications












