आशिकी 2 से आशिकी हो गयी!
आदित्य रॉय कपूर और श्रृद्धा कपूर की फिल्म आशिकी 2 अप्रैल 26 को रिलीज हो रही है। फिल्म के गानो ने तो एक बार फिर से लोगों को अपना आशिक बना दिया है और अब आशिकी 2 फिल्म से भी लोगों को आशिकी होती जा रही है। फिल्म का उत्सुकता से इंतजार कर रहे दर्शकों का कहना है कि आशिकी 2 भी आशिकी की ही तरह काफी अच्छी लग रही है। सभी को उम्मीद है कि आशिकी 2 भी वही पुराना इतिहास दोहराएगी। एक तरफ जहां आदित्य रॉय कपूर और श्रृद्धा कपूर अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं वहीं दूसरी तरफ फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी भी इस बात से पूरी तरह आश्वस्त हैं कि आशिकी 2 को भी लोगों से उतना ही प्यार मिलेगा जितना पहले मिला था।
आशिकी 2 फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रृद्धा कपूर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। आशिकी 2 एक ऐसे कपल की कहानी है जो एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और एक दूसरे का हर हाल में साथ देते हैं। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर ने एक बहुत ही मशहूर सिंगर का किरदार निभाया है जबकि श्रृद्धा कपूर का किरदार एक ऐसी लड़की का है जो इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना चाहती है। श्रृद्धा का साथ देने के लिए आदित्य अपनी तरह से हर एक कोशिश करता है और वो श्रृद्धा को उसकी मंजिल तक पहुंचाने में सफल होता है। फिल्म में दिखाया गया है कि धीरे-धीरे किस तरह से दोनों के बीच गलतफहमियां आती हैं और किस तरह दोनों एक दूसरे के अलग होते हैं।
आशिकी 2 के गानों ने रिलीज से पहले ही धूम मचा दी है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रृद्धा कपूर के बीच कुछ इंटिमेट सीन्स शूट किये गये हैं लेकिन आदित्य का कहना है कि ये इंटिमेट सीन बहुत ही नॉर्मल हैं और इनमें किसी तरह की कोई वल्गैरिटी नहीं है।
आशिकी 2 के बारे में और भी जानने के लिेए पढ़िये स्लाइड्स।


Click it and Unblock the Notifications