आशिकाना की चिक्की शर्मा पड़ रही सब पर भारी, टीवी से बॉलीवुड तक दिखा चुकी हैं अपना जलवा

इन दिनों आशिकाना शो इतना ज्यादा लोगों के बीच सुर्खियों में बना हुआ है कि हर कोई इसके लीड कैरेक्टरर्स को काफी पसंद कर रहा है। इस सीरियल में मुख्य भूमिका निभाने वाले खुशी दुबे और ज़ैद इबाद खान की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री हर किसी को पसंद आ रही है। लेकिन सबसे ज्यादा खुशी दुबे यानी की चिक्की शर्मा का किरदार निभाकर वह काफी सुर्खियों में है।
चिक्की कर चुकी है बॉलीवुड डेब्यु
लेकिन क्या आप जानते हैं कि खुशी दुबे ने चिक्की शर्मा का किरदार निभाने से पहले और भी कई सारी फिल्मों और सीरियल्स में काम किया है। दरअसल आपको बता दें कि खुशी दुबे एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम कर चुकी है। खुशी दुबे ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में कि जहां पर उन्होंने अनकही फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर लिया। इस फिल्म में उन्हें अमीषा के किरदार में देखा गया।
इन सीरियल्स में नज़र आ चुकी हैं ख़ुशी
लेकिन इसके बाद में हमारी प्यारी चिक्की शर्मा टेलीविजन शो संगम में देखी गई। धीरे-धीरे वह और भी कई सारे सीरियल जैसे की नागिन में भी नजर आई। नागिन सीरियल में उन्हें यंग अमृता का किरदार निभाने का मौका मिला। जहां पर उन्होंने काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की थी। इसी के साथ खुशी दुबे ने कैसा ये प्यार है, बा बहू और बेबी, अटूट रिश्ते की डोर और कसम से जैसे और भी कई सारे सीरियल में काम किया।
आशिकाना में खुशी का दिखा बेहद ही बेबाक अंदाज
आपको जानकार हैरानी होगी लेकिन आपको बता दें कि खुशी दुबे अभी महज 23 साल की है। जिन्होंने पूरे टेलीविजन पर अपनी बोल्डनेस और बेबाक अंदाज से काफी तहलका मचाया हुआ है। इन दिनों वह आशिकाना शो में काफ़ी बोल्ड अंदाज़ में देखी जा रही हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस शो में खुशी एक्शन करती हुई भी नजर आती हैं। यह शो रोमांस उसे लेकर एक्शन और थ्रीलर से भरा है। इस शो के तीन सीजन आ चुके हैं और चौथा सीजन जल्दी ही आने वाला है। चौथे सीज़न को देखने के लिए दर्शक भी काफी ज्यादा एक्साइटेड बने हुए हैं।
ख़ुशी दूबे का निजी जीवन
अगर हम खुशी दुबे के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि वह इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। इतना ही नहीं अपने पिता की जॉब के कारण उन्हें 4 साल की उम्र में ही मुंबई आना पड़ा। खुशी दुबे ने अपनी स्कूल की पढ़ाई रयान इंस्टिट्यूट ठाकुर विद्या मंदिर जूनियर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स से कंप्लीट कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications











