परेशान हुईं आशा भोसले..बिजली का बिल 53 हज़ार रुपए!
आशा भोसले के बंगले का बिजली का बिल 53000 रुपए आया है।
गायिका आशा भोसले को हाल ही में तगड़ा झटका है। मामला बिजली के बिल से जुड़ा हुआ है। आशा के लोनावला स्थित बंगले का बिजली का बिल 53 हज़ार रुपए आया है जिससे उनके होश उड़ गए हैं। हैरानी की बात तो ये है वहां पर आना जाना भी बहुत कम है जिसके बावजूद भी इतना ज्यादा बिल आ रहा है।

आपको बता दें इससे पहले तो इनका बिल 80 हज़ार रुपए आया था। इसके बाद आशा ने बीजेपी के लीडर आशीष शेलार से इसकी शिकायत की।
शिकायत के बारे में जब आशीष शेलार को पता चला तो उन्होंने भी महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को एक लेटर लिख कर आशा भोसले की शिकायत की जानकारी दी। राज्य के ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस पुरे मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications