..................... Aaryan Khan joote churai fun banter at hindu friend miher mehta wedding Aaryan Khan viral video - Hindi Filmibeat

Aryan Khan ने दोस्त की शादी में काट दिया उधम, SRK ने लाडले ने हिंदू दोस्त की जूते चुराई की रस्म में किया बवाल

Aryan Khan Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने बेटे आर्यन खान अपने लुक्स को लेकर काफी छाए रहते हैं। आर्यन खान का एक वीडियो अब एक बार फिर से काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार ये वीडियो आईपीएल या फिर किसी क्लब पार्टी का नहीं बल्कि उनके दोस्त की शादी से सामने आया है। इस वीडियो में आर्यन खान का अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह गया है। इस मूड में आर्यन पहली बार ही दिखाई दिए हैं।

Aryan Khan Viral Video

दोस्त की जूते चुराई में आर्यन का हाल

दरअसल, आर्यन खान के एक दोस्त की शादी हुई जिसमें वो अपने सभी दूसरे दोस्तों के साथ जमकर इंजॉय करते दिखाई दिए और जूते चुराई की रस्म में तो हद ही पार हो गई। आर्यन ने तो जैसे कसम ही खा ली की दोस्त के जूते को किसी को छूने तक नहीं देंगे। आर्यन दूल्हे के जूतो को किसी बेशकीमती चीज की तरह बचाते दिखाई दे रहे हैं।

रेसलिंग मैच बनी जूते चुराई की रस्म

हाल ही में आर्यन खान अपने बेस्ट फ्रेंड माहिर मेहता की शादी अटेंड करने के लिए पहुंचे थे। इस शादी की 'जूता चुराई' रस्म का वीडियो वेडिंग प्लानर ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जब दूल्हे का बेस्ट फ्रेंड बॉलीवुड का 'बैड ब्वॉय' हो... जूतों की चोरी, मजेदार मोलभाव और हर कॉर्नर से आती वह हंसी- यह सिर्फ जूता चुराई की रस्म नहीं थी, बल्कि टोटल धमाल था।"

गिरते-गिरते भी चुरा ही लिए जूते

दिलचस्प बात ये है कि दुल्हन की तरफ के लोगों से एक जूता छीनते समय आर्यन गिरते गिरते बचे लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। लास्ट में आर्यन जूते लेकर भाग निकले। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस इसपर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X