तीस मार खां में आर्य बब्बर

आर्य ने बताया, "मैं 'तीस मार खां' की शूटिंग को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह मेरी पहली हास्यप्रधान फिल्म होगी और मैं पहली बार फरहा खान के निर्देशन में काम करूंगा। यह बहुत मजेदार है कि 'जेल' में मैंने एक अपराधी की भूमिका की थी और 'तीस मार खां' में एक इंस्पेक्टर की भूमिका कर रहा हूं।"
आर्य का कहना है कि उन्हें अलग-अलग शैली की फिल्मों में काम करके बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। वह कहते हैं कि इस फिल्म में काम करना उनके करियर को आगे बढ़ाने में मददगार होगा। आर्य ने फिल्म 'गुरु' में ऐश्वर्या राय के भाई का किरदार निभाया था। 'तीस मार खां' इस साल के अंत तक प्रदर्शित हो सकती है।
More from Filmibeat
actor aishwarya rai arya babbar अभिनेता आर्य बब्बर ऐश्वर्या राय जेल तीस मार खां फराह खान फिल्म बॉलीवुड bollywood film jail tees maar khan


Click it and Unblock the Notifications











