काम ना मिलने पर सुष्मिता सेन का बड़ा खुलासा- 10 साल तक काम नहीं किया,नेटवर्किंग नहीं थी मेरी
बॅालीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सिर्फ चुनिंदा प्रोजेक्ट के साथ ही अपने करियर को आगे की तरफ बढ़ा रही हैं। सुष्मिता सेन ने आर्या 2 के साथ बतौर एक्ट्रेस खुद को साबित किया है। तकरीबन 10 साल बाद सुष्मिता सेन ने अपना ओटीटी डेब्यू किया है। सुष्मिता सेन ने इससे पहले फिल्मों से दूरी बना रखी।
इसकी वजह कभी सामने आयी कि क्या खुद सुष्मिता सेन ने खुद को ब्रेक पर रखा या फिर उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिलने के दौर से गुजरना पड़ा। हाल ही में सुष्मिता सेन ने एक बातचीत में इस पर खुलासा किया है। सुष्मिता सेन ने इस बात का खुलासा किया कि काम नहीं मिलने के कारण उन्हें बॅालीवुड ने ब्रेक पर डाल दिया था।

एक दशक से फिल्मों से दूरी पर सुष्मिता सेन ने कहा है कि बॅालीवुड उन्हें काम नहीं दे रहा था। इस वजह से उन्हें एक लंबा ब्रेक लेना पड़ा। सुष्मिता ने यह भी स्वीकार किया है कि ऐसा होने की वजह उनकी उम्र भी थी। सुष्मिता ने बोला कि अच्छे रोल और काम की कमी के कारण 10 साल तक मैंने काम नहीं किया।

मेरी नेटवर्किंग भी अच्छी नहीं-सुष्मिता सेन
वह कहती हैं कि मेरी नेटवर्किंग भी अच्छी नहीं है। फिर मुझे इस वक्त में समझ आया कि क्या करना है और क्या नहीं करना चाहिए । सुष्मिता ने कहा कि उन्होंने अपना फोकस बीते 10 साल में परिवार पर रखा। वह कहती हैं कि 10 साल के अंतराल में मैंने अपनी दो बेटियों रिनी और अलीशा को अपना पूरा समय दिया उनकी परवरिश की।

मुझे मेरा पसंदीदा काम नहीं मिला- सुष्मिता सेन
उन्होंने अपने विचार को साझा करते हुए कहा कि मुझे लेकर लोगों की मानसिकता क्या रही है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। वह स्वीकार करती हैं कि मैं नेटवर्किंग में अच्छी नहीं थी, इस वजह से मुझे मेरा पसंदीदा काम नहीं मिला। गौरतलब है कि आर्या 2 से पहले सुष्मिता सेन की फिल्म साल 2010 में रिलीज दुल्हा मिल गया रही है।

सुष्मिता सेन का करियर, ब्रेकअप और वापसी
इसके बाद वह सीधे साल 2020 में वेब सीरीज आर्या में नजर आयी थीं। सुष्मिता सेन जल्द ही आर्या 3 की भी शूटिंग की शुरुआत करेंगी। कुछ समय पहले सुष्मिता सेन ने अपने सालों के रिश्ते से भी ब्रेकअप कर लिया। सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड रोहमन शॅाल से ब्रेकअप कर लिया। सुष्मिता सेन ने बीवी नंबर 1, मैंने प्यार क्यों किया, नो प्रॉब्लमजैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल की है।


Click it and Unblock the Notifications