छोटी सी उम्र में 300 एड्स में किया काम, फिर इस हसीना ने अचानक छोड़ दी फिल्में और विदेश में बसाया घर!
Aarti Chabria Career: आरती छाबड़िया एक मशहूर फार्मर मॉडल होने के साथ-साथ एक्ट्रेस भी है। उन्होंने काफी सारी हिंदी से लेकर पंजाबी और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। बता दे कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र में इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था और सिर्फ 3 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने एड्स में काम करना शुरू कर दिया था।

इस हसीना ने 300 से ज़्यासा एड्स में किया काम
एक वक्त ऐसा भी था जब आरती छाबड़िया सबसे मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट बन चुकी थी। उन्होंने अभी तक तकरीबन 300 से भी ज्यादा कमर्शियल एड्स में काम किया है। वो मैगी, अमूल, क्लीन एंड क्लियर और पेप्सोडेंट जैसे कई बड़े ब्रांड्स के साथ-साथ कई शैम्पू कैंपेन्स में भी दिखाई दे चुकी है।
आरती छाबड़िया ने सिर्फ 17 साल की उम्र में ही मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब अपने नाम किया। बाद में उन्हें मॉडलिंग से लेकर म्यूजिक वीडियो और फिल्मों के ऑफर आने लग गए थे। देखते ही देखते साल 2000 की शुरुआत तक आरती छाबड़िया एक उभरता हुआ चेहरा बन गई थी।
कई बड़े स्टार्स संग किया काम
इसके बाद में आरती छाबड़िया ने हिंदी से लेकर कन्नड़ और तेलुगु से लेकर पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने अक्षय कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन और गोविंदा जैसे बड़े स्टार्स के साथ में भी काम किया है। लेकिन इसके बावजूद भी आरती छाबड़िया अपने करियर से ना खुश थी।
'अल्फानियॉन स्टूडियोज' के साथ बातचीत के दौरान आरती छाबड़िया ने कुछ वक्त पहले अपने करियर को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया कि "मैंने भले ही अभी तक वह काम नहीं किया है जो असल में मुझे करना था। मुझे तब जो भी रोल मिले मैंने उसको एक्सेप्ट कर लिया था। वह वक्त अलग था और अब मैं नए सिनेमा का हिस्सा बनने के लिए बेकरार हूं। मैं अपने करियर में कुछ अलग करना चाहती हूं।"
आरती छाबड़िया को भी करना पड़ा है रिजेक्शन का सामना
बहुत कम लोगों को पता है कि कई और सितारों की तरह ही आरती छाबड़िया को भी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया कि उन्हें एक ओटीटी प्लेटफॉर्म की सीरीज में लीड किरदार के लिए साइन किया गया था। लेकिन शूटिंग के बीच में ही अचानक से स्क्रिप्ट में बदलाव हुए और उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया था। अभिनेत्री ने बताया कि "स्क्रिप्ट से उस पूरे किरदार को ही हटा दिया गया था और मैं उस प्रोजेक्ट से बाहर निकल गई थी।"
फिल्म मेकिंग का किया कोर्स
एक्टिंग के अलावा आरती छाबड़िया ने साल 2012 में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई की। जिसके लिए वह न्यूयॉर्क गई थी और वहां पर उन्होंने स्क्रीन राइटिंग से लेकर लाइटिंग और एक्टर्स को डायरेक्ट करना सीखा था। फिर उन्होंने मुंबई वाराणसी एक्सप्रेस नाम की एक शॉर्ट फिल्म से डायरेक्शन और प्रोडक्शन में डेब्यू किया। इस फिल्म को कई सारे फिल्म फेस्टिवल्स में पसंद किया गया और कई अवार्ड भी मिले। आरती छाबड़िया को झलक दिखलाजा जैसे रियलिटी शोज में भी देखा जा चुका है। खतरों के खिलाड़ी की वह विनर भी रह चुकी है।
आरती छाबड़िया के निजी जिंदगी
अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो साल 2019 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और बिजनेसमैन विशारद बीड़सी के साथ में शादी कर ली थी और एक्टिंग से पूरी तरीके से दूरी बना ली। बाद में आरती ऑस्ट्रेलिया जाकर शिफ्ट हो गई थी और मां बनने के बाद में उन्होंने मैटरनिटी ब्रेक ले लिया था। उनकी अरेंज मैरिज हुई थी और इसी वजह से इस रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए उन्हें वक्त देना पड़ा।
आरती छाबड़िया अभी के वक्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री से काफी दूर अपनी अलग जिंदगी जी रही है। अभी के वक्त में वह आध्यात्म से लेकर योग और मेडिटेशन को अपनी जिंदगी में ज्यादा अहमियत दे रही हैं। वह कई बार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में ट्रेवल भी करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications