मिसकैरिज के बाद कंसीव करना हुआ मुश्किल, अब 41 की उम्र में मां बनी टॉप एक्ट्रेस, दिया बेटे को जन्म

Aarti Chabaria Baby Boy

Aarti Chabaria Baby Boy: पॉपुलर एक्ट्रेस आरती छाबड़िया और उनके पति विशारद बीडासी इस समय बेहद खुश हैं, क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपने पहले बेबी के जन्म के साथ पैरेंट क्लब में एंट्री की है। अब, एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात की और बताया कि उनके बच्चे का जन्म कब हुआ था।

कुछ दिन पहले ही आरती छाबड़िया ने खुलासा किया था कि वह प्रेग्नेंट हैं, लेकिन अब 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनके पहले बच्चे का जन्म 4 मार्च 2024 को हुआ था और उन्हें इसकी घोषणा करने का यह सही समय लगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनके पति विशारद ने अपने बच्चे का नाम 'युवान' रखा है।

अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए आरती ने साझा किया, "कोई सही समय निर्धारित नहीं था, इसलिए मैंने सोचा कि जब मैं तैयार हो जाऊंगी, तो इस बारे में बात करूंगी। अब, मैं तैयार महसूस कर रही हूं, क्योंकि मेरे बच्चे को जन्म दिए हुए एक महीना हो गया है।"

उसी बातचीत में आरती ने खुलासा किया कि 2019 में शादी के बंधन में बंधने के बाद, वह दुनिया भर में फैली COVID-19 महामारी के कारण अपने पति विशारद से दूर ऑस्ट्रेलिया में फंस गई थीं। इसलिए उनकी बेबी प्लानिंग में भी थोड़ी देरी हो गई। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे 40 के दशक में बच्चे को जन्म देना 20 या 30 के दशक की तुलना में अधिक कठिन होता है।

उनके शब्दों में, "दूर रहना तनावपूर्ण था और जब आप उन भावनाओं से गुज़र रहे होते हैं, तो आप कंसीव नहीं कर सकते। आप एक नई जगह और नए लोगों के साथ तालमेल बिठाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो ऐसे में आपका शरीर भी अलग-अलग भावनाओं से गुजर रहा होता है। 41 की उम्र में डिलीवरी करना उतना आसान नहीं है, जितना 20 या 30 की उम्र में होता है।''

इसके अलावा, आरती ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात नहीं की और बच्चे के जन्म के एक महीने बाद उसके आने की अनाउंसमेंट की, क्योंकि इससे पहले उनका मिसकैरेज हो गया था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह अब समझती हैं कि ऐसी बातें छिपाई नहीं जानी चाहिए और लोगों को यह एहसास होना चाहिए कि अभिनेता भी इंसान हैं। बाद में उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे उनका शरीर आकार में बदल रहा था। दवाओं के कारण अलग-अलग प्रतिक्रियाएं हो रही थीं और भी बहुत कुछ, लेकिन अब अपने बेटे के उनकी जिंदगी में आने के बाद वह अपने पूरे सफर से खुश हैं।

बता दें कि आरती ने मुंबई में ऑस्ट्रेलिया बेस्ड सीए से अरेंज मैरिज की थी। आरती की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो विज्ञापनों में एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू करने के बाद, उन्होंने कई हिंदी, पंजाबी, तेलुगु और कनाडा प्रोजेक्ट्स में काम किया है, जिनमें फिल्म 'लज्जा', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 4' और 'झलक दिखला जा 6' जैसे शोज शामिल हैं।

Read more about: aarti chabaria bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X