गुपचुप शादी रचाकर अब प्रेग्नेंट हो गई ये टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस, सीधे दिखाया इतना बड़ा बेबी बंप

Aarti Chabria Pregnant: बॉलीवुड अभिनेत्री आरती छाबड़िया ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया अप्डेट से अपने फैंस को पूरी तरह से हैरान कर दिया है। दरअसल, हसीना ने अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़ अपने फैंस के साथ शेयर की है। आरती ने बेहद शानदार अंदाज में अपना फुल ग्रोन बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। इसके बाद बधईयों और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।
बता दें कि अभिनेत्री आरती छाबड़िया ने 25 जून 2019 को विशारद से गुपचुप शादी रचाई। आरती ने पारंपरिक रीति रिवाज से शादी की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। शादी के बाद आरती पति संग हनीमून के लिए मालदीव गई थीं। सोशल मीडिया पर आरती ने हनीमून की तस्वीरें शेयर की थीं। हसीना ने अपनी शादी से पहले किसी को भनक तक नहीं लगने दी थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आरती छाबड़िया ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। एक्ट्रेस ने 1999 में 'मिस इंडिया वर्ल्डवाइड' का ताज भी जीता था. जिसके बाद टीवी विज्ञापनों में काम करने लगी।
यहीं से आरती को फिल्मों में काम करने का मौका मिला। एक्ट्रेस ने साल 2001 में आई फिल्म 'लज्जा' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वो साल 2022 में फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' में अक्षय कुमार के साथ नजर आई।
इस फिल्म से आरती को काफी स्टारडम मिला और फिर उन्होंने लीड एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' में काम किया। फिल्म को लोगों का खूब प्यार भी मिला। इस फिल्म के बाद आरती ने कन्नड़, तेलुगू और पंजाबी फिल्मों में भी खूब काम किया है।
लेकिन फिर साल 2017 में एक्ट्रेस अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं। फिर अगले साल यानि साल 2018 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विशारद बिदासी के साथ सीक्रेट शादी कर ली। विशारद एक टैक्स कंसल्टेंट हैं। शादी के बाद एक्ट्रेस भी पति के साथ ऑस्ट्रेलिया में शिफ्ट हो गई।


Click it and Unblock the Notifications











