नहीं जोड़ पा रहा खुद को आरक्षण से : प्रतीक

लेकिन वह किरदार उन्हें अपना सा लगता है। जबकि फिल्म आरक्षण में भी उन्होंने कॉलेज के छात्र का किरदार निभाया है। लेकिन उन्हें वह किरदार बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा। वे इस बारे में कहते हैं कि मैंने किरदार निभा तो दिया। लेकिन अब तक समझ नहीं आ रहा कि मैंने उस फिल्म में किया क्या है। चूंकि मैं खुद को इस फिल्म से जोड़ नहीं पा रहा।
वैसे खुद प्रतीक ने ही कुछ दिनों पहले कहा था कि उन्होंने इस फिल्म से बहुत कुछ सीखा है। खासतौर से हिंदी बोलना। अब वही प्रतीक ऐसी बात कर रहे हैं। तो बात कुछ समझ में नहीं आ रही। कहीं ऐसा तो नहीं कि प्रतीक जान बूझ कर यह सब कह रहे हों। चूंकि फिल्म में सैफ, दीपिका व अन्य कलाकारों की जितनी चर्चा हो रही है। उनकी नहीं हो रही। अब सच्चाई क्या है। यह तो कुछ दिनों के बाद ही पता चल पायेगा।
;

Click it and Unblock the Notifications











