आराध्या बच्चन ने एयरपोर्ट पर पैपराजी से क्यों कह दी ऐसी बात? धड़ल्ले से वायरल हो रहा है वीडियो!

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर खबरों में रहीं ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन का एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आराध्या अपना मां के साथ एयरपोर्ट पर हैं और कुछ ऐसा होता है कि वो पैपराजी के लिए चिंता जाहिर करती दिख रही हैं।
हम देख सकते हैं चेक इन के दौरान आराध्या और ऐश खड़ी हैं और अचानक पीछे से एक आवाज आती है। कहा जा रहा है कि एक कैमरामैन गिरने वाला था, इसपर आराध्या ने कहा, 'ध्यान से।' इसके बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैँ। एक ने लिखा है, "यह बच्ची बहुत मासूम दिखती है और जब वह हाथ हिलाकर मीडिया को अलविदा कहती है तो मैं शुद्ध बचकानापन देख सकता हूं, जिसकी आजकल बहुत सारे स्टार बच्चों में कमी है, खासकर करीना कपूर के बच्चों में।" एक ने लिखा, "मुझे उस लड़की का रवैया पसंद आया, उसने अपने पिता को अलविदा कहा, वह अपनी मां की तरह विनम्र और दयालु थी।" एक ने लिखा,'' आराध्या की परवरिश सही है।'' एक ने लिखा, ''बेचारी परिवार में क्लेश देख रही है।''
तलाक की खबरें
हाल ही में अनंत राधिका की शादी के दौरान बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय बच्चन अलग अलग पहुंचे थे। सभी ने साथ में पोज देने तक में परहेज किया था। लेकिन जब अभिषेक बच्चन भी उनके साथ नहीं दिखे तो लोगों ने बातें करना शुरु कर दिया। लोगों का कहना था कि शायद उनका तलाक होने वाला है और वो अब साथ नहीं रहते। लेकिन सच्चाई क्या है ये कोई नहीं जानता। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications