..................... मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आराध्या ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, वायरल वीडियो से नहीं हटेंगीं नजरें! Aaradhya sets the dance floor on fire with mother Aishwarya Rai Bachchan, viral video! - Hindi Filmibeat

मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आराध्या ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, वायरल वीडियो से नहीं हटेंगीं नजरें!

aaradhya bachchan, aishwarya rai bachchan

ऐश्वर्या राय बच्चन अपने परिवार के साथ ही स्पेशल समय बिताना पसंद करती हैं। इस वक्त तो उनकी सबसे क्लोज फ्रेंड अगर कोई है तो वो आराध्या है। आए दिन आराध्या के साथ वो मस्ती करती दिख जाती हैं।

इस वक्त भी ऐसा ही कुछ सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल मां-बेटी की जोड़ी को डांस फ्लोर पर धमाका कर रही है वो शानदार है। आराध्या ने अपनी मां की खूबसूरती मिलते हुए एक शानदार सफेद ड्रेस पहनी थी।

वीडियो में दोनों की दोस्ती की एक झलक मिलती है, जिसमें ऐश्वर्या की अपनी बेटी के साथ अनमोल पलों को संजोती हुईं नजर आ रही हैं। ये दोनों जब साथ होती हैं तो इसको देखने अपने आप में काफी अलग अनुभव होता है।

अप्रैल 2007 में अभिषेक बच्चन से ऐश ने शादी थी और उस वक्त ये शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। वो साल 2011 था बच्चन परिवार के हिस्से में एक नन्ही से खुशी आई और आराध्या का जन्म हुआ था।

अब आराध्या 12 साल ही हो गई और उनका जन्मदिन 16 नवंबर को मनाया जाता है। आराध्या की तस्वीरें और वीडियोज स्कूल से भी सामने आती रहती हैं। वो मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा हैं। आराध्या अपने पापा, दादा और दादी के भी काफी करीब हैं।

जैसे ही सब साथ होते हैं तो एक धमाका होना तय माना जाता है। ऐश्वर्या राय बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो लंबे समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं। आखिरी बार अभिनेत्री को पोन्निन सेल्वन 2 में देखा गया था। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। गौरतलब है कि लोग उनको लेकर काफी उत्सुक रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X