..................... Aaradhya is the apple of Amitabh Bachchan's eye, नन्हें मुन्ने स्टार जो दिखते हैं अपने मम्मी पापा जैसे - Hindi Filmibeat

Pics: नन्हें मुन्ने स्टार जो दिखते हैं अपने मम्मी पापा जैसे

बॉलीवुड के सितारों के बच्चे पैदा होते ही स्टार बन जाते हैं। उन्हें बचपन से ही नाम, पैसा, शोहरत सबकुछ मिल जाता है। और मजे की बात ये है कि इनमें से कई नन्हें मुन्ने स्टार हूबहू अपने स्टार मम्मी पापी के लुक्स भी पाते हैं। शाहरुख खान के बेटे आर्यन से लेकर सैफ अली खान के बेटे इब्राहीम और ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर काजोल तक की बेटियां अपने मम्मी पापा की छवि लेकर पैदा हुए हैं।

शाहरुख खान का बेटा आर्यन जो की लंदन में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं बिल्कुल अपने पापा की तरह दिखते हैं। शाहरुख चाहते थे कि उनका बेटा मीडिया की नज़रों से दूर रहकर अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे। अब चूंकि भारत में तो ऐसा बिल्कुल भी मुमकिन नहीं था तो उन्होंने अपने बेटे को मीलों दूर लंदन भेज दिया।

दूसरी तरफ बॉलीवुड की सुंदरी ऐश्वर्या राय की नन्हीं बेटी आराध्या बच्चन भी देखने में बिल्कुल अपने मम्मी पापा यानी ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की तरह हैं। आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या के साथ साथ अपने पापा और दादा अमिताभ बच्चन की आंखों का तारा हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में आराध्या द्वारा खुद को दादा बुलाए जाने की बात बताई और साथ ही ये भी लिखा कि नन्हीं आराध्या के मुंह से दादा सुनकर वो कितना भावुक हो उठे थे।

इसके अलावा सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम की तस्वीरें देखकर तो आप चौंक ही जाएंगे। इब्राहिम की शक्ल हूबहू अपने पापा सैफ अली खान से मिलती है। दोनों की तस्वीरें एक साथ देखने पर आप पहचान ही नहीं पाएंगे कि ये सैफ हैं या उनके बेटे। तो आइये आपको और इंतजार ना कराते हुए दिखाते हैं उन स्टार किड्स की तस्वीरें जो अपने मम्मी पापा की जेरोक्स कॉपी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X