अभि-ऐश के लिए आराध्या वरदान से कम नहीं
ऐश्वर्या ने कहा कि हर आम मां की तरह ही वो भी अपने बच्चे को हर नजर सामने रखना चाहती है, उसकी हंसी में मुस्कुराना चाहती हैं और उसकी नन्हीं हरकतों से खेलना चाहती हैं। इसलिए अभी वह और उनके पति अभिषेक बच्चन दूसरे बच्चे के बारे में नहीं सोच रहे हैं, हां अगर उनकी जिंदगी में फिर से ऐसा कोई लम्हा आया तो वह जरूर लोगों को बतायेंगी। ऐश ने कहा कि इसलिए मैं लोगों से कहती हूं कि वह हमारे दूसरे बच्चे को लेकर कर रहे सभी अटकलों पर विराम लगायें।
ऐश फिलहाल फिल्मों से दूर लेकिन एड जगत में काफी सक्रिय हैं। हाल ही में वह और उनके पति प्रेस्टीज के ब्रांड एम्बेस्डर बने हैं तो वहीं दूसरी ओर वह स्टेम सेल परियोजना से जुड़ी हैं। मालूम हो कि ऐश-अभि की बेटी आराध्या बच्चन 16 नवंबर को दो साल की हो जायेंगी। साल 2011 से ही ऐश फिल्मों में दिखायी नहीं दी है। उनकी आखिरी फिल्म रितिक रोशन के साथ आयी गुजारिश थी जो कि चली नहीं थी।


Click it and Unblock the Notifications
