13 साल की आराध्या बच्चन का डीपफेक वीडियो वायरल, साड़ी में बच्ची को ऐसा डांस करता देख भड़के लोग, देखें ये VIDEO

Aaradhya Bachchan Deepfake Video Viral: ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन इन दिनों जमकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि आराध्या बच्चन इस उम्र में भी बड़े और नामी इवेंट्स का हिस्सा बनती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके हजारों की संख्या से फैन क्लब हैं। जिसपर आए दिनों उनके फोटो और वीडियो शेयर किए जाते हैं।
आराध्या के डीपफेक वीडियो ने मचाया हंगामा
लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में आराध्या बच्चन का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन अपनी उम्र से चार गुना ज्यादा बड़ी नजर आ रही हैं। वह 'पूछो जरा पूछो मुझे क्या हुआ है' गाने पर डांस करती दिख रही हैं कभी वह सूट पहनी दिखाई देती हैं तो कभी वह पीले रंग की ट्रांसपेरेंट साड़ी में नजर आती हैं। इस वीडियो में उनके काफी लुक्स बदले नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह अडल्ट दिखाई दे रही हैं।
AI ने बदल दिया आराध्या का पूरा लुक
बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की लाडली की उम्र अभी सिर्फ 13 साल है और अभी से उनके इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो AI की मदद से इस तरह के वीडियो बना रहे हैं वो अभी बच्ची है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कम से कम ये पता चला की आराध्या बड़े होकर कैसी लगेंगी।
कई सितारों का हो चुका है डीपफेक वीडियो वायरल
आपको बता दें कि इन दिनों कई सितारों के डीपफेक वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ महीनों पहले साउथ की पॉपुलर स्टार रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद आलिया भट्ट के डीपफेक वीडियो ने सनसनी मचा दी थी। सितारों ने इन ऐसी वीडियो देख तुरंत ही शिकायत दर्ज करवाई। वहीं अब नन्ही बच्ची आराध्या का वीडियो वायरल हुआ है। जिसे देख फैन्स जमक गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications