आराध्या बच्चन ने सफेद सूट और तिरंगा दुपट्टा ओढ़ लहराया झंडा? गणतंत्र दिवस पर वायरल हो रही तस्वीर

Aaradhya Bachchan

Aaradhya Bachchan Viral Photo: अमिताभ बच्चन की पोती ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की इकलौती बेटी आराध्या बच्चन अपने टैलेंट और खास अंदाज की वजह से खास सुर्खियों में रहती हैं। आराध्या के आए दिनों फोटो या वीडियो वायरल होते ही रहते हैं।

तिरंगा झंडा लहराती दिखीं आराध्या बच्चन
बता दें कि आराध्या बच्चन अभी मात्र 13 साल की हैं, लेकिन इतनी कम उम्र में वह किसी बड़ी सेलिब्रिटी जितनी पॉपुलर हो गई हैं। बता दें कि आराध्या बच्चन के सोशल मीडिया पर कई फैन पेज हैं। जिसपर आए दिनों फोटो और वीडियो शेयर किए जाते हैं। वहीं गणतंत्र दिवस के खास मौके पर आराध्या बच्चन की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में से पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन पूल किनारे खड़े होकर झंड़ा लहराती दिख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि आराध्या सफेद सूट, तिरंगा दुपट्टा ओढ़े हाथ में झंडा लिए खड़ी दिखाई दे रही हैं।

आराध्या की तस्वीर देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि आराध्या बच्चन की इस तस्वीर पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वाह क्या बात है आराध्या बहुत खूब। वहीं दूसरे ने लिखा- आराध्या गणतंत्र दिवस की बधाई। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही प्यारी लग रही हो सूट में।

एडिट है ये तस्वीर
आपको बात दें कि आराध्या बच्चन के फैन पेज पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, लेकिन यह तस्वीर रियल नहीं है। यह एक एडिट फोटो है जो फैन पेज पर शेयर किया गया है, लेकिन इस तस्वीर को रियल मानकर लोग इस तस्वीर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: aaradhya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X