ऐश्वर्या राय से भी ज्यादा अच्छा डांस करती हैं बेटी आराध्या बच्चन, इंटरनेट पर VIRAL हो रहा ये VIDEO

Aaradhya Bachchan

Aaradhya Bachchan Dance Video Viral: बच्चन परिवार आए दिनों चर्चाओं में रहता है। फैन्स ही क्या सितारे भी ऐश्वर्या की खूबसूरती पर फिदा हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं, जिस वजह से दोनों के नए पुराने वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

बेहद पॉपुलर हैं आराध्या बच्चन
बता दें कि ऐश्वर्या बच्चन के साथ ही उनकी बेटी भी सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हैं। आराध्या बच्चन ने भले ही फिल्मों में डेब्यू ना किया हो लेकिन हजारों की संख्या से उनके फैन पेज हैं जिस पर उनके वीडियोज़ आए दिनों शेयर किए जाते हैं। कभी आराध्या बच्चन के बर्थडे फोटोज वायरल होते हैं तो कभी वह इंटरनेशनल ट्रैवल करती नजर आती हैं, लेकिन फिलहाल तो उनका एक थ्रोबैक वीडियो उनके फैन पेज पर शेयर किया गया है जिसे देख फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं।

मां से भी अच्छा डांस करती हैं आराध्या
जी हां, इस वायरल हो रहे थ्रोबैक वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन स्कूल के एनुअल फंक्शन में डांस करती दिख रही हैं। पिंक कलर की फ्रांक, डेनिम हाफ जैकेट और क्यूट पिंक हेयर बैंड लगाए आराध्या काफी एनर्जेटिक डांस करती नजर आ रही हैं। आराध्या के डांस को देख लोग भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

काफी टैलेंटेड हैं आराध्या बच्चन
आपको बता दें कि आराध्या बच्चन धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ाई करती हैं। यह स्कूल अंबानीज़ का है। जिनके फंक्शन में भी आराध्या कई बार नजर आ चुकी हैं। ऐश्वर्या राय ने आराध्या को इतने अच्छे संस्कार दिए हैं कि नीता अंबानी भी आराध्या से काफी इम्प्रेस रहती हैं।

स्कूल में भी आराध्या बच्चन काफी आगे हैं। चाहें पढ़ाई हो या एक्स्ट्रा कैरिकुलर एक्टिविटीज आराध्या सभी में काफी तेज हैं। यही वजह है कि बिना इंडस्ट्री में पैर रखे आराध्या देश-विदेश में इतनी पॉपुलर हैं। कई लोग आराध्या को ऐश्वर्या की ही छवि बताते हैं तो कई लोगों का कहना है कि दादा जी के गुण हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X